Laptop का Keyboard हुआ जाम? Service Center की भागदौड़ से बचें, ये 5 Smart Tricks आएंगी काम

Laptop Keyboard
AI

अगर आपके लैपटॉप का कीबोर्ड काम नहीं कर रहा है, तो सर्विस सेंटर जाने से पहले कुछ घरेलू ट्रिक्स आजमाएं। लैपटॉप रीस्टार्ट करने, कीबोर्ड ड्राइवर अपडेट करने और बैटरी चेक करने जैसे आसान तरीकों से आप इस समस्या को घर बैठे ही ठीक कर सकते हैं।

आजकल ज्यादातर लोग ऑफिस वर्क और फिर पर्सनल काम के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप का इस्तेमाल जरुर करते हैं। वैसे भी यह हमारी लाइफ का जरुरी हिस्सा बन गया है। आप चाहे तो ऑफिस का काम हो या बच्चों की पढ़ाई हो, टिकट बुक करना हो या फिर मूवी ही देखना हो तो, लोग अपने लैपटॉप की जरुरत पड़ती ही है। बिना इसके कोई काम नहीं हो पाता है। 

अक्सर होता है कि लैपटॉप पर काम करते-करते कीबोर्ड अचानक काम करना बंद कर देता है। यदि आपके सामने भी ये पेरशानी आती है तो आप सर्विस सेंटर जाने से पहले घर पर ही बैठकर कीबोर्ड को कुछ खास ट्रिक से ठीक किया जा सकता है। आइए आपको इन ट्रिक्स के बारे में बताते हैं। 

लैपटॉप को एक बार रीस्टार्ट करें

अक्सर होता है कि कीबोर्ड की दिक्कत केवल सॉफ्टवेयर की वजह से होती है। ऐसे में आप लैपटॉप को एक बार रीस्टार्ट करके ऑन करें। ऐसा करने से समास्या अपने आप ठीक हो जाती है। ये सबसे आसान तरीका है।

बैटरी को जरुर चेक करें

अधिकतर लैपटॉप में कीबोर्ड में नीचे ही बैटरी लगी होती है। जब बैटरी फूल जाती है, तो कीबोर्ड काम करना बंद ही कर देता है। इसे चेक करने के लिए आप सबसे पहले बैटरी निकालकर लैपटॉप को चार्ज पर लगाकर ऑन करें। यदि कीबोर्ड काम कर रहा है तो इसका मतलब है कि दिक्कत कीबोर्ड में नहीं बल्कि बैटरी में है। 

कीबोर्ड को ठीक से साफ करें

कीबोर्ड में धूल, मिट्टी जमना एक आम बात है, लेकिन इस वजह से कई बार बटन ठीक से काम नहीं करता है। इसके लिए आप हल्के हाथ से ब्रश, एयर ब्लोअर या सूखे कपड़े से कीबोर्ड को सबसे पहले साफ करें। अगर आप क्लीन करेंगे तो इससे आपकी समस्या दूर हो जाएगी। 

कीबोर्ड ड्राइवर चेक करें

स्टार्ट मेनू में जाएं डिवाइस मैनेजर खोलें और वहां कीबोर्ड से जुड़े विकल्प को देखें। यदि कीबोर्ड के सामने पीले रंग का निशान दिखाई दे, तो इसका अर्थ है कि ड्राइवर में समस्या है। ऐसे में कीबोर्ड ड्राइवर को हटाकर लैपटॉप को रीस्टार्ट करें। सिस्टम दोबारा चालू होने पर ड्राइवर अपने-आप फिर से इंस्टॉल हो जाएगा।

एक्सटर्नल कीबोर्ड लगाकर टेस्ट करें

इसके अलावा, आप USB कीबोर्ड लगाकर भी देख सकते हैं। यदि बाहर का कीबोर्ड सही चल रहा है, तो मतलब लैपटॉप के अंदर वाले कीबोर्ड में ही दिक्कत है। जो भी समस्या होगी आपको पता चल जाएगी।

कीबोर्ड सेटिंग्स भी चेक करें

जब कीबोर्ड की लैंग्वेज सेटिंग्स बदलने पर भी कीबोर्ड सही तरह से काम नहीं कर पाता है। इसके लिए आप सेटिंग्स में जाकर चेक जरुर करें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़