गूगल भी दे रहा दीवाली की शुभकामनाएं, देखें यहां...

Diwali google
Prabhasakshi
रितिका कमठान । Oct 17, 2022 3:17PM
गूगल हर त्योहार को अपने यूजर्स के लिए खास बनाने में जुटा रहता है। इस बार देश में जोर शोर से मनाए जाने वाले दीवाली के लिए गूगल ने भी खास तैयारी की है। गूगल ने दीयों के जरिए यूजर्स को दीवाली की बधाई देने का फैसला किया है, जिसे काफी दिलचस्प तरीके से पेश किया गया है।

दीपों के पर्व के आने में चंद दिन शेष बचे है, जिसे लेकर जोश देश भर में देखने को मिल रहा है। देश के बाजारों से लेकर सोशल मीडिया पर भी दीवाली की धूम मची हुई है। इसे देखते हुए अब दीवाली के जश्न में सर्च ईंजन गूगल भी शामिल हो गया है। गूगल आमतौर पर हर त्योहार पर खास डूडल पेश करता है या कुछ अलग कर यूजर्स को त्योहारों की शुभकामनाएं देता है। हर त्योहार से जुड़ी हुई अहम या मुख्य बिंदू को लेकर गगूल यूजर्स को शुभकामनाएं देता है जो काफी रोचक होती है।

इस वर्ष दीवाली के मौके पर गूगल ने यूजर्स के लिए खास तैयारी की है। अब गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए दीवाली का पर्व खास बनाने के लिए खास पेशकश की है। इसके तहत अगर यूजर्स टेक्स्ट बॉक्स में दीवाली सर्च करेंगे तो दीवाली का पेज खुलकर आएगा जिसमें यूजर्स को एक दीया दिखेगा। इस दिये को क्लिक कर यूजर्स को कई दीये देखने को मिलेंगे। इन दीयों पर क्लिक करने पर यूजर्स की स्क्रीन भी ब्राइट और शाइनिंग दीयों की रोशनी से जगमग होने लगेगी। इन दीयों के पीछे सितारे भी जगमगाते हुए दिख रहे है। स्क्रीन पर कर्सर को मूव करने पर दीये भी इधर उधर मूव करते है। ये एनिमेशन का शानदार रिप्रेंजेटेशन है जिसके जरिए गूगल ने दीवाली की शुभकामनाएं साझा की है। 

गूगल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अगर यूजर्स दीवाली या दीवाली 2022 सर्ज करते हैं तो इस एनिमेशन को देख सकते है। ये सुविधा एंडरॉइड, एप्पल आई फोन और डेस्कटॉप दोनों से सर्च करने पर आती है। मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर देखने में ये पूरी प्रक्रिया बेहद सुंदर दिखती है। गूगल की ये खास पेशकश काफी रोचक है जो यूजर्स को काफी पसंद आ रही है।

इसे भी पढ़ें: अगर साइबर अपराधियों से बचना चाहते हैं तो मजबूत रखें पासवर्ड

आठ दिये होते हैं रोशन

बता दें की गूगल ने कुल आठ दियों को इस एनिमेशन में लगाया है। हर दीये के पास एक जलता दिया ले जाने पर सभी दीये धीरे धीरे जलने लगते है। इन दियों को जलाने के लिए यूजर्स को सबसे पहले गूगल पर दीवाली या दीवाली 2022 सर्च करना होगा। इसके बाद एक दीया बनकर आएगा जिसपर क्लिक करना होगा। दीये पर क्लिक करने के बाद कुल आठ दीये खुलकर सामने आएंगे, जिनको जलता हुआ दीया लेकर जलाना होगा। इसके बाद सभी दीये जलने लगेंगे और यूजर्स की स्क्रीन भी ब्राइट दीयों की रोशनी से चमकने लगेगी। 

जानें कब है दीपों का पर्व

कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला दीवाली का त्योहार इस वर्ष 24 अक्टूबर को है। हिंदू धर्म के अनुसार दीवाली सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला त्योहार है। मां लक्ष्मी भक्तों के घर पधारती हैं और उन्हें आशीर्वाद देती है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और सरस्वती माता की पूजा भी की जाती है।

अन्य न्यूज़