Oppo का ये फोन जल्द होगा लॉन्च, दो खूबसूरत रंगों में मिलने वाले इस फोन के फीचर्स जानें

कंपनी भारत में Oppo K12x5G लॉन्च कर रही है। कंपनी ने अपकमिंग 5G फोन की लॉन्च डेट को लेकर भी जानकारी दे दी है। इतना ही नहीं, ओप्पो के इस पोन के डिस्प्ले, डिजाइन को लेकर भी जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
ओप्पो अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया 5G फोन लॉन्च कर रहा है। कंपनी भारत में Oppo K12x5G लॉन्च कर रही है। कंपनी ने अपकमिंग 5G फोन की लॉन्च डेट को लेकर भी जानकारी दे दी है। इतना ही नहीं, ओप्पो के इस पोन के डिस्प्ले, डिजाइन को लेकर भी जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
कब लॉन्च होगा Oppo K12x5G
Oppo K12x5G फोन को लेकर माना जा रहा है कि ये भारत में OnePlus Nord CE 4 के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में लाया जा सकता है। अपकमिंग फोन को लेकर कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि फोन इसी महीने लॉन्च किया जा रहा है। ओप्पो का ये फोन 29 जुलाई को लॉन्च किया जा रहा है।
Oppo K12x5G की खूबियां
Oppo K12x5G को डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ देखा जा रहा है। फोन वर्टिकल पिल-शेप्ड मॉड्यूल और सर्कुलर एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ नजर आया है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन सेंटर होल पंच और टॉप पर फ्रंट कैमरा के साथ देखा जा रहा है। फोन के दायीं ओर एक वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन देखा जा रहा है।
वहीं Oppo K12x5G के लॉन्च के कंफर्म करते हुए कंपनी ने इस पोन को अपनी इंडिया वेबसाइट पर भी शोकेस किया है। फोन को लेकर जानकारी दी गई है कि डिवाइस भारतीय ग्राहकों के लिए ब्रीज ब्लू और मिडनाइट वाइलेट कलर में खरीद सकेंगे।
Style redefined, get ready to #LiveUnstoppable with the all-new #OPPOK12x5G launching on July 29th!
— OPPO India (@OPPOIndia) July 22, 2024
Stay tuned for the deadly combo of next-level design and durability ✨
Know more: https://t.co/8jQuyeDluM pic.twitter.com/VAF4UR6Ors
अन्य न्यूज़














