Realme P4R की धांसू Entry! 8000mAh Battery से मचाएगा तहलका, जानें कीमत और Features

Realme P4R India
प्रतिरूप फोटो
AI Image

रियलमी P4R 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है, जो 8,000mAh की विशाल बैटरी के साथ बजट सेगमेंट में तहलका मचाने की तैयारी में है। लीक के अनुसार, इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग होगी, जिसकी शुरुआती कीमत 25,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

भारत में जल्द ही रियलमी अपना P-सीरीज के तहत Realme P4R 5G लॉन्च कर सकती है। लीक हुई जानकारी से पता चला है कि इस फोन का सबसे धांसू बैटरी है, जो कि 8,000mAh की बड़ी बैटरी है, 45w फास्ट चार्जिंग और 50MP का कैमरा मिलेगा। बताया जा रहा है कि भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 25 हजार रुपये होने वाली है। आइए आपको इस फोन के कुछ कमाल फीचर्स बताने वाले हैं।

जानें कीमत और वेरिएंट्स

लीक के अनुसार, Realme P4R 5G के रिटेल बॉक्स की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिस पर इसकी कीमत ₹44,999 लिखी हुई है। लेकिन इस फोन की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) है और आमतौर पर फोन की असली कीमत MRP से काफी कम होती है।

अपेक्षित कीमत- इस फोन की कीमत भारत में Realme P4R 5G की शुरुआती कीमत 25,000 हजार रुपये कम है।

रैम और स्टोरेज- लीक हुई जानकारी के मुताबिक, यह फोन 3 वेरिएंट्स में आ सकता है-

4GB रैम + 128GB स्टोरेज

6GB रैम + 128GB स्टोरेज

6GB रैम + 256GB स्टोरेज

Realme P4R 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर                        स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

बैटरी                          8,000mAh (सिलिकॉन कार्बन बैटरी)

चार्जिंग 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 या डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट

डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट, HD+ स्क्रीन (1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस)

मुख्य कैमरा 50MP प्राइमरी सेंसर

कूलिंग सिस्टम 5,300mm² VC कूलिंग एरिया (ताकि गेमिंग के समय फोन गर्म न हो)

कब होगा लॉन्च और कहां से खरीदें?

बताया जा रहा है कि Realme P4R 5G को इसी महीने या आने वाले कुछ हफ्ते में भारत आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग एप फ्लिपकार्ट और अमेजन पर उपलब्ध होगा। अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च की डेट नहीं आई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़