Asian Games Squash: भारतीय महिला टीम ने Iran को 3-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेलों में भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में ईरान के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया। तन्वी खन्ना, अनाहत सिंह और जोशना चिनप्पा ने अपने-अपने एकल मैचों में शानदार जीत दर्ज की। पूल सी में अजेय रहकर शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद अब भारत का सामना क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर से होगा।
भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने एशियाई खेलों में मंगलवार को ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में ईरान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पहले एकल मैच में प्रतिद्वंद्वी के बीच में ही हटने के कारण तन्वी खन्ना को विजेता घोषित किया गया। तन्वी के खिलाफ नरगिस सोल्तानी 5-11, 0-3 से पीछे चल रही थीं, तभी उन्होंने मुकाबले से हटने का फैसला किया।
इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीत चुकीं अनाहत सिंह ने फेरेश्तेह इघतेदारी को 3-0 से हराकर भारत को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी। अनाहत ने मुकाबला 11-5, 11-4, 11-7 से अपने नाम किया। अनुभवी जोशना चिनप्पा ने तीसरे एकल मुकाबले में नजमेह बौशेहरिजादेह को 3-0 (1-1, 11-3, 11-9) से मात देकर भारत की 3-0 की जीत पूरी की।
भारत ने पूल सी में अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में चीन और जापान को भी हराया था। इस तरह भारतीय टीम ग्रुप तालिका में शीर्ष पर रही। क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना बुधवार को सिंगापुर से होगा।
अन्य न्यूज़














