भीषण गर्मी में AC का हो सकता है Breakdown, ये 3 आवाजें हैं बड़े खतरे का Signal, तुरंत पहचानें

AC Noise
AI Image

भीषण गर्मी में अगर आपके AC से खड़खड़ाहट, सीटी या रुक-रुककर कोई आवाज आ रही है तो इसे नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह ढीले पार्ट्स, गंदे फिल्टर या बड़ी आंतरिक खराबी का संकेत हो सकता है जिससे हजारों का नुकसान संभव है।

वर्तमान में उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। आग उगलने वाली गर्मी से बचने के लिए लोग AC का सहारा ले रहे हैं। 1 घंटे भी बिना एसी के रहा नहीं जा रहा है। घर में लगातार एसी चल रही है। जब पूरे दिन भीषण गर्मी में एसी चलती है, तो इससे कई आवाजें तक आने लगती है। इन आवाजों को जरा-भी नजरअंदाज न करें, वरना आपको भारी नुकसान हो जाएगा। गौरतलब है कि एसी को ठीक कराने में कम से कम 2000 रुपये देने पड़ते हैं, लेकिन आपकी एसी में लगातार आवाज आ रही है, तो आपको 50 हजार रुपये तक नुकसान हो जाता है।

इस तरह की आवाज को इग्रोर न करें

अगर आपकी एसी में खड़खड़ाहट की आवाज आती है, कई बार होता है कि एसी की सर्विस कराई है और फिर भी कुछ दिन बाद एसी से खड़खड़ाहट की आवाज आने लगती है। इसके पीछे कारण यह हो सकता है कि कोई स्क्रू ढीला रह गया है या फिर कोई पार्ट अपनी जगह पर सही से सेट नहीं है। अगर आप इस समस्या को सही समय पर ठीक नहीं कराएंगे, तो यह दिक्कत और भी बढ़ सकती है। फैन या ब्लेड में कोई न कोई प्रॉब्लम आ सकती है। इसके साथ ही कोई पार्ट अंदर से टूट भी सकते हैं।  जिससे पूरी यूनिट को नुकसान पहुंचेगा।

रूक-रूककर खड़-खड़ की आवाज आना

अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि एसी में कोई आवाज नहीं आ रही है, लेकिन कुछ घंटों के बाद अजीब आवाज सुनाई देने लगती है। कई बार यह आवाज कुछ ही सेकेंड की होती है हौ। इस समस्या को आप हल्के में न लें और इसको आप जल्द से जल्द ठीक करा लें। अगर आप इसे ठीक नहीं कराएंगे तो आवाज बढ़ सकती है। इसलिए एसी को तुरंत ठीक करा लें। 

सीटी जैसी आवाज आना

अगर आपकी एसी में सीटी जैसी आवाजें आ रही हैं, तो यह बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। इसका मतलब यह कि एसी के एयरफ्लो में रुकावट आ रही है। असल में एसी का एयर फिल्टर गंदा हो सकता है, काफी लंबे समय से एसी की सफाई नहीं की, तो इस तरह की समस्या देखने को मिलती है। इसको आप जल्दी ठीक करा लें वरना आपको एसी की कूलिंग का मजा नहीं मिलेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़