Travel Tips: Queen of Hills की ठंडक और Sundarban का रोमांच, Adventure प्रेमियों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है पश्चिम बंगाल

Travel Tips
Creative Common License

अगर आप भी एडवेंचर प्रेमी हैं और साथ में इतिहास में भी रुचि रखते हैं। वहीं प्रकृति की गोद में शांति भरे पल बिताना चाहते हैं। तो हर यात्री के लिए पश्चिम बंगाल में कुछ न कुछ खास जरूर है।

जब भी भारत की कला, साहित्य, सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता की बात की जाती है, तो पश्चिम बंगाल का नाम सबसे पहले आता है। यह एक ऐसा राज्य है, जहां पर हिमालय की बर्फीली वादियों से लेकर समुद्र तटों तक सुनहरी रेत तक आपको सब देखने को मिलता है। पश्चिम बंगाल की संस्कृति, भोजन, इतिहास, त्योहार और प्राकृतिक सौंदर्य हर साल लाखों की संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 

ऐसे में अगर आप भी एडवेंचर प्रेमी हैं और साथ में इतिहास में भी रुचि रखते हैं। वहीं प्रकृति की गोद में शांति भरे पल बिताना चाहते हैं। तो हर यात्री के लिए यहां कुछ न कुछ खास जरूर है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पश्चिम बंगाल की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप ट्रिप को प्लान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Ladakh जैसा अहसास और Shimla जैसी वादियां, Mainpat बना पर्यटकों के लिए नया Travel Destination

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग बादलों के बीच बसी एक स्वर्ग जैसी दुनिया का एहसास दिलाती है।

दार्जिलिंग को 'क्वीन ऑफ हिल्स' भी कहा जाता है।

यहां पर टॉय ट्रेन, चाय बागान, कंचनजंगा के अद्भुत नजारों के साथ ठंडी हवाएं लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।

सूर्योदय के समय टाइगर हिल का दृश्य आपको जीवनभर याद रहेगा।

सुंदरबन

सुंदरवन दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन है।

इसके साथ ही सुंदरवन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

इसको प्रसिद्ध रॉयल बंगाल टाइगर का घर माना जाता है।

यहां पर मैंग्रोव जंगल, बोट सफारी और वन्यजीव अनुभव आपको रोमांच से भर देते हैं।

कालिम्पोंग

अगर आप पश्चिम बंगाल में सुकून और शांति चाहते हैं, तो आपको कालिम्पोंग जाना चाहिए।

यहां आप भीड़-भाड़ से दूर रहना चाहते हैं तो कालिम्पोंग आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है।

यहां का खूबसूरत व्यू और सुकून भरा माहौल आपको रिलैक्स कर देंगे।

दीघा

यह बंगाल का लोकप्रिय समुद्री तट है।

दीघा समुद्र प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है।

यहां पर शांत समुद्र, स्थानीय सी फूड और खूबसूरत सनसेट आने वाले पर्यटकों को खास अनुभव देते हैं।

दीघा वीकेंड ट्रिप के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है।

कोलकाता

बता दें कि कोलकाता को भारत की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है।

यहां का हावड़ा ब्रिज, विक्टोरिया मेमोरियल, कॉलेज स्ट्रीट और दुर्गा पूजा का उत्सव पूरी दुनिया में लोकप्रिय है।

कोलकाता की गलियों में आधुनिकता और इतिहास का अनोखा संगम दिखता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़