Udaipur Lake View Hotel Wedding Cost: शाही शादी का सपना पड़ेगा जेब पर भारी, जानें पूरा Wedding Budget

Udaipur Lake View Hotel Wedding Cost
Creative Common License/Wikimedia Commons

हालांकि इनका प्राइस अन्य होटलों के मुकाबले अलग होता है। इसलिए शादी का वेन्यू खोज रहे लोग लेक व्यू वाले होटल्स का प्राइज जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के लेक व्यू होटल में शादी करने पर आने वाले खर्च के बारे में बताने जा रहे हैं।

कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग पर कितना खर्च आता होगा। शादी का प्लान करने वाले लोग इस बारे में सर्च करते हैं। शाही शादी का एहसास लेने के लिए राजस्थान के ऐतिहासिक महल बेस्ट चॉइस है। यहां पर बॉलीवुड और साउथ के बड़े-बड़े स्टार्स शादी के लिए आते हैं। यहां के भव्य किले, राजसी महल और सुनहरी रोशनी से जगमगाते आंगन शादी की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। वहीं राजस्थान के लेक व्यू वाले होटल भी अपनी राजसी और शाही शादी को लेकर चर्चा में रहते हैं।

हालांकि इनका प्राइस अन्य होटलों के मुकाबले अलग होता है। इसलिए शादी का वेन्यू खोज रहे लोग लेक व्यू वाले होटल्स का प्राइज जानना चाहते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको राजस्थान के लेक व्यू होटल में शादी करने पर आने वाले खर्च के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: IRCTC का शानदार April Tour Package: सस्ते में घूमें Andaman और Leh, बुकिंग शुरू

राजस्थान के लेक-व्यू स्टाइल वेन्यू का खर्च

जयपुर में जलमहल का नजारा देखने के बाद कई कपल्स ऐसे होंगे, जो ऐसी ही किसी शानदार जगह पर शादी का वेन्यू करना चाहते होंगे। हालांकि जलमहल में शादी करना बहुत महंगा है। 100 लोगों के साथ शादी की पूरी तैयारी अगर आप इसी जगह पर करती हैं, तो करीब 2 करोड़ तक खर्च आएगा। वहीं जलमहल के अलावा राजस्थान में कई ऐसे होटल हैं, जो लेक व्यू वाले हैं।

लेक व्यू वाले ज्यादातर होटल में शादी में वेज खाने का खर्च करीब 5000-10,000 रुपए तक आ सकता है।

अगर आप ज्यादा सर्च करेंगे, तो आपका 4000 रुपए तक भी मिल जाएगा।

बेसिक डेकोरेशन करवाने पर आपको करीब 6 से 12 लाख रुपए तक सिर्फ सजावट पर खर्च होंगे।

यह सजावट पर निर्भर करता है कि इसका खर्च कितना आएगा। यह पूरा खर्च लोकेशन और सजावट के मुताबिक 15 से 20 लाख रुपए तक भी जा सकता है।

100 लोगों के हिसाब से कुल खर्च

अगर आप अपनी शादी में 100 गेस्ट को बुलाना चाहती हैं, जिनमें 50 लड़के वाले और 50 लड़की वालों की तरफ से होंगे, तो भी खर्च कम नहीं होने वाला है। इसकी वजह यह है कि होटल में एक रात गुजारने का खर्च ही ज्यादा है। अगर आप वेज खाने के साथ बुक कर रही हैं, तो हल्दी-मेहंदी और शादी के लिए 3 दिन का खर्च 90 लाख से 1 करोड़ तक जा सकता है। वहीं अगर आप रूम कम लेती हैं और खर्च पर ध्यान देती हैं, तो 50-60 लाख रुपए तक में शादी हो सकती है।

100 मेहमानों के लिए केटरिंग आदि मिलाकर वेज खाने का खर्च 90,000 से 1,20,000 रुपए तक आ सकता है।

वहीं नॉनवेज खाने के साथ बुकिंग करने पर कुल खर्च 1,20,000 से 1,60,000 रुपए तक आ सकता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़