Travel Tips: शिमला तो सब जाते हैं, इस Summer Vacation में इन 5 'Hidden Gems' को करें Explore

Hill Stations
Creative Common License/Wikimedia Commons

आप शिमला घूम सकते हैं और इसके आसपास बसे कई हिल स्टेशन को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपको यहां पर हर नजारा आपको सुकून देगा और आपकी छुट्टियों को भी यादगार बना देगा।

गर्मियों में बहुत कम लोग घूमने का प्लान बनाते हैं, क्योंकि इस दौरान देश के कई जगहों पर बहुत गर्मी पड़ती है। हालांकि कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जिनको गर्मी से राहत पाने के लिए एक्सप्लोर किया जाता है। इस लिस्ट में शिमला भी शामिल है। आप शिमला घूम सकते हैं और इसके आसपास बसे कई हिल स्टेशन को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपको यहां पर हर नजारा आपको सुकून देगा और आपकी छुट्टियों को भी यादगार बना देगा।

इन जगहों की खासियत है कि यह जगहें शिमला की तुलना में कम भीड़भाड़ वाली हैं। जिससे आप आराम से छुट्टियों का मजा ले सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप जाने का प्लान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: IRCTC की Bharat Gaurav ट्रेन: अब बिना झंझट करें 7 ज्योतिर्लिंग की यात्रा, जानें पूरा Schedule

शिमला के पास मौजूद हिल स्टेशन

कुफरी

कुफरी शिमला से करीब 15 किमी दूर है। जो लोग एडवेंचर पसंद करते हैं, उनके लिए यह परफेक्ट जगह है। यहां पर आप घुड़सवारी, ट्रेकिंग और नेचर वॉक का मजा ले सकते हैं। यहां की सबसे फेमस जगह महासू पीक है। जहां पर बर्फ से ढके पहाड़ों का शानदार नजारा देखने को मिलता है।

नारकंडा

अगर आप किसी शांत जगह पर सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो नारकंडा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। नारकंडा अपने सेब के बागों और घने जंगलों के लिए जानी जाती है। नारकंडा की लोकप्रिय जगह हाटू पीक है। यहां से आप हिमालय की खूबसूरती को निहार सकते हैं।

चैल

यह एक बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है। चैल अपने ऐतिहासिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां पर स्थित चैल पैलेस पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यहां पर दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड भी है।

मशोबरा

यह जगह उन लोगों के लिए काफी अच्छी है, जोकि शांति और प्रकृति के करीब सुकून के पल बिताना चाहते हैं। मशोबरा के शांत रास्ते, घने जंगल और ठंडी हवा आपको रिलैक्स कर देती है। गर्मियों में आपको मशोबरा में काफी अच्छा लगेगा।

तत्तापानी

बता दें कि यह जगह अपनी खास पहचान के लिए जाना जाता है। यहां पर गर्म पानी का कुंड है, जोकि काफी प्रसिद्ध है। माना जाता है कि इस कुंड में स्नान करने से कई सेहत संबंधी लाभ मिलते हैं। इसके अलावा आप यहां पर रिवर राफ्टिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़