February 2026 Events: T20 World Cup से लेकर DJ Snake का Concert, फरवरी 2026 में Delhi-NCR में मचेगी धूम

February 2026 Events
Creative Common License/Wikimedia Commons

दिल्ली एनसीआर में सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर म्यूजिक फेस्टिवल तक फरवरी महीने में आपको कई कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। अगर आप अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ दिल्ली में कहीं घूमने जाने का सोच रहे हैं, तो आप पहले ही इन जगहों की जानकारी सेव करके रख लें।

दिल्ली एनसीआर में फरवरी 2026 में कई बड़े इवेंट्स होने जा रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर म्यूजिक फेस्टिवल तक फरवरी महीने में आपको कई कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। अगर आप अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ दिल्ली में कहीं घूमने जाने का सोच रहे हैं, तो आप पहले ही इन जगहों की जानकारी सेव करके रख लें।

इस साल फरवरी 2026 में दिल्ली एनसीआर के पार्क्स, सड़कों और ऑडिटोरियम में एक अलग ही उत्साह और चहल-पहल देखने को मिलेगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको फरवरी के इवेंट्स के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Braj Holi Trip: मथुरा-वृंदावन की गलियों में रंगने का सपना होगा पूरा, ये रहा Low Budget प्लान

दिल्ली-NCR के बड़े इवेंट्स

आर्ट डिजाइन और एग्जीबिशन

आपको ओपन आर्ट हाउस में शामिल होने का मौका मिल रहा है। स्कल्पचर, पेंटिंग, क्रिएटिव आर्ट और फोटोग्राफी पसंद करने वाले लोगों को यहां पर अच्छा लगेगा। आप यहां पर नए और उबरते कलाकारों की कला देख सकते हैं।

वहीं मैक्स म्यूलर भवन, मंडी हाउस में 14 फरवरी 2026 को आर्ट डिजाइन और एग्जीबिशन देख सकते हैं।

आप 20 फरवरी 2026 को कारीगर बाजार देख सकते हैं। जोकि जेएलएन स्टेडियम में है, यहां से आप गेट नंबर 14 से एंट्री कर पाएंगे।

14 फरवरी को बेल्जियम एंबेसी, चाणक्यपुरी में 'जॉयफुल हार्ट्स एग्जीबिशन' होगा।

25 फरवरी 27 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान में 'म्युनिसिपालिका' का आयोजन होगा।

आर्ट-कल्चरल और फेस्टिवल

अगर आपको भी साहित्य, कला, थिएटर और परंपराओं का एक जीवंत मंच देखना पसंद है। तो आप आर्ट-कल्चरल और फेस्टिवल का हिस्सा बन सकते हैं। सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट्स मेला फरवरी का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आकर्षण माना जाता है।

31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक सूरजकुंड, फरीदाबाद में 'सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट्स मेला' लगेगा।

NSIC ग्राउंड्स, ओखला में 05 फरवरी से 08 फरवरी 2026 को 'इंडिया आर्ट फेयर' लगेगा।

फिर 06 फरवरी से 08 फरवरी तक IGNCA, सेंट्रल दिल्ली में 'दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल' होगा।

28 फरवरी तक NSD व अन्य स्थान, दिल्ली में 'भारत रंग महोत्सव' लगेगा।

म्यूजिक और कॉन्सर्ट

द्वारका के यशोभूमि में 07 फरवरी 2026 को 'अनुष्का शंकर - चैप्टर्स टूर' की शुरूआत होगी।

वहीं सुंदर नर्सरी में 13 फरवरी 2026 को 'कैंडललाइट- अरिजीत सिंह ट्रिब्यूट' कार्यक्रम होगा।

तालकटोरा स्टेडियम में 13 फरवरी 2026 को पलक मुछाल लाइव शो होगा।

फिर 15 फरवरी को दिल्ली-NCR में 'सनबर्न एरीना ft. DJ Snake' शो होगा।

स्पोर्ट्स एंड एथलीट

02 से 14 फरवरी 2026 तक डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप होगा।

अरुण जेटली स्टेडियम में 07 फरवरी से 'ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप' होगा।

16 फरवरी से 22 फरवरी तक आर.के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में दिल्ली ओपन (ATP चैलेंजर 75) कार्यक्रम होगा।

फिर 22 फरवरी 2026 को जेएलएन स्टेडियम में 'न्यू दिल्ली मैराथन' का आयोजन होगा।

लाइफस्टाइल, नेचर और ट्रेडफायर

मिड फरवरी से मार्च 2026 तक राष्ट्रपति भवन में 'अमृत उद्यान' कार्यक्रम होगा।

वहीं 19 फरवरी से 22 फरवरी तक 'इंडिया डिजाइन ID' प्रोग्राम NSIC ग्राउंड्स, ओखला में होगा।

14 फरवरी से 18 फरवरी तक इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में 'IHGF दिल्ली फेयर' लगेगा।

28 फरवरी 2026 को पुराना किला में 'दिल्ली फ्लावर शो' होगा।

म्यूजिक एंड लिटरेचर पर्फॉमेंस

महरौली के IAQ में 06 फरवरी 2026 को इंडिया जैज प्रोजेक्ट कार्यक्रम होगा।

सुंदर नर्सरी में 14 फरवरी 2026 को कैंडल लाइट वैलेंटाइन स्पेशल होगा।

वहीं आइवान-ए-गालिब ऑडिटोरियम में 15 फरवरी 2026 को शान-ए-हिंदवी मुशायरा होगा।

फिर श्री सत्य साईं ऑडिटोरियम में 21 फरवरी 2026 को चांद मेरा दिल का लाइव कॉन्सर्ट होगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़