Braj Holi Trip: मथुरा-वृंदावन की गलियों में रंगने का सपना होगा पूरा, ये रहा Low Budget प्लान

इस साल ब्रज की होली देखने का प्लान बना रहे हैं तो जानिए दिल्ली-एनसीआर से मथुरा-वृंदावन जाने, ठहरने और खाने-पीने का पूरा बजट। यह लो-बजट प्लान आपको मात्र 3000 से 5000 रुपये में यादगार होली ट्रिप का अनुभव करने में मदद करेगा।
फाल्गुन महीने में होली त्योहार का विशेष उत्साह देखा जाता है। लोग लंबे समय से रंगों के इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। खासतौर पर ब्रज की होली का उत्साह अलग ही होता है। अगर आप भी इस बार ब्रज में होली खेलने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। ब्रज की होली जीवन की सबसे यादगार यात्राओं में से एक हो सकता है। वृंदावन, मथुरा, बरसाना और नंदगांव की होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आस्था, परंपरा और उत्साह का संगम है। लट्ठमार होली से लेकर फूलों की होली और रंगभरनी एकादशी तक, यहां पर होली का गजब जश्न देखने को मिलता है। तो चलिए यहां पर जाने के लिए बजट में प्लान बताते हैं।
यात्रा खर्च (आने-जाने का)
दिल्ली/एनसीआर
- सरकारी बस: 200-300 रुपये
- प्राइवेट नॉन-एसी बस: ₹300–600
- ट्रेन स्लीपर से एसी तक: ₹200–1000
- कैब (4 लोग शेयर करें): ₹2500–4000 (प्रति व्यक्ति लगभग ₹800–1200)
होटल या धर्मशाला में ठहरने का खर्चा
गौरतलब है कि होली के समय रूम रेट 30–50% तक बढ़ जाते हैं।
- बजट होटल: 1500–3000 रुपये
- मिड-रेंज होटल: ₹3000–6000 रुपये
- धर्मशाला/आश्रम: ₹500–1000 रुपये
बरसाना और नंदगांव में रुम जल्दी फुल हो जाते हैं, इसलिए एडवांस बुकिंग जरुरी है। इसलिए जाने से पहले ही होटल बुक कर लें।
लोकल ट्रांसपोर्ट में कितने रुपये लगेंगे?
- ई-रिक्शा: ₹20–50 प्रति सवारी (शेयरिंग)
- ऑटो रिजर्व: ₹300–800 प्रतिदिन
- एक दिन के लिए कैब: ₹1500–2500
होली के दिन कई रास्ते बंद होते, इसलिए पैदल चलना सबसे बढ़िया होता है। ऐसे में आरामदायक फुटवियर पहनकर ही जाएं।
खाने-पीने में कितने रुपये खर्च होंगे?
- लोकल ढाबा/रेस्टोरेंट: ₹200–400 प्रति मील
- अच्छे रेस्टोरेंट में: ₹500–800 प्रति मील
इसलिए आपका 2 दिन का कुल खर्च- 500- 1000 रुपये मिल जाएगा।
कुल अनुमानित बजट कितना रहेगा?
- अगर आपका लो बजट है तो आपका ट्रिप खर्चा- ₹3000–5000
- यदि आप मिड रेंज का बजट है तो आपका ट्रिप का खर्चा- ₹6000–8000
- कंफर्ट ट्रिप के लिए 9000- 10,000+ रुपये
यात्रा की प्लानिंग से पहले ये खास ध्यान रखें कि खर्च आपकी यात्रा शैली, होटल और शहर पर निर्भर करेगा। यदि आप ग्रुप में जाते हैं तो प्रति व्यक्ति खर्च कम हो सकता है।
इन जरुरी बातों का ध्यान रखें
- होटल पहले से ही बुक कर लें।
- भीड़ वाले इलाकों में सामान का ध्यान रखें।
- यात्रा के दौरान सफदे/हल्के कपड़े पहनें।
- इसके साथ ही मोबाइल और कैमरा वॉटरप्रूफ रखें।
- इस बात का ध्यान रखें कि अधिकृत गाइड और सुरक्षित स्थानों पर ही शामिल हो।
अन्य न्यूज़















