नवरात्रि में कंजकों को करें खुश, Delhi की इन Markets से सिर्फ ₹500 में खरीदें ढेर सारे Gifts

Kanya Pujan Gifts
ANI

नवरात्रि में कन्या पूजन के लिए यदि आप बजट में अच्छे कंजक गिफ्ट्स तलाश रहे हैं, तो दिल्ली के सदर बाजार, चांदनी चौक और सरोजिनी नगर मार्केट बेहतरीन विकल्प हैं, जहाँ 500 रुपये में खिलौने से लेकर कपड़े तक मिल जाएंगे।

नवरात्रि की अष्टमी या नवमी तिथि पर लोग अपने घर में कन्या पूजन जरुर करते हैं। कन्या पूजन के दिन हर कोई कन्याओं को गिफ्ट में अलग-अलग चीजें देते हैं। सबसे ज्यादा तोहफे की खुशी छोटी कन्याओं को होती है। ऐसे में लोग माता रानी के रुप में उनके घर आई कन्या खुश होकर जरुर जाएं। इसलिए लोग भी कंजक के लिए सोच-समझकर ऐसे तोहफे चूज करते हैं, जो उन्हें सच में खुश कर दें। अगर आप कम बजट में बेहतरीन कंजक गिफ्ट के तलाश में है, तो आप दिल्ली के इन खास बाजारो में शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। यहां आपको कम बजट में अच्छे गिफ्टिंग आइडियाज मिल जाएंगे।

सदर बाजार

दिल्ली का सादर बाजार सबसे बढ़िया है, यहां आप कन्या पूजन का सामान आसानी से सस्ते दाम खरीद सकते हैं। यह दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट में से एक है। इस मार्केट में आपको सब कुछ सेट के साथ मिल जाएगा, इसलिए एक साथ 9 या 10 चीजें खरीदेंगी, तो आपको काफी अच्छा डिस्कांउट मिल सकता है। आप चूड़ियां, बिंदी, टॉयज और स्टेशनरी से लेकर बच्चों के लिए अलग-अलग की चीजें, आपको 500 रुपये के अंदर मिल जाएगी। 

चांदनी चौक

कन्या पूजन के लिए आपको सबसे शानदार गिफ्ट चांदनी चौक से खरीद सकते हैं। गौरतलब है कि यहां पर आपको सदर बाजार के मुकाबले थोड़ा महंगा सामान मिल सकता है, लेकिन एक साथ ज्यादा खरीदने पर आपको बेहतरीन ऑफर मिल जाएगा। आपको यहां पर 50 रुपये से लकर 20 रुपये तक चूड़ियों के सेट और कल्चर का पैकेज मिल जाएंगे। 

सरोजिनी नगर मार्केट

अगर आपको सस्ते में शॉपिंग करनी है, तो आप सरोजिनी मार्केट जा सकते हैं। यहां आपको सस्ते दाम कपड़े मिल जाएंगे, जो आप छोटी-छोटी कन्याओं को गिफ्ट कर सकते हैं। कन्या पूजन के दिन बजट में सामान खरीदने के लिए आप इस मार्केट में जा सकते हैं। जब आप यहां सामान खरीदें, तो मोल-भाव जरुर करें। क्योंकि ऐसा करने से रेट कम कर दिए जाते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़