Travel Tips: भीषण गर्मी से चाहिए राहत? South India के ये 5 Hill Station हैं Perfect Summer Destination

Travel Tips
Creative Common License

अगर आप भी दक्षिण भारत में गर्मियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां के हिल स्टेशन आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। पहाड़ों के बीच आर एकदम शांत वातावरण का अनुभव कर सकती हैं।

दक्षिण भारत में घूमने के लिहाज से कई खूबसूरत जगहें हैं। अधिकतर पर्यटक दक्षिण भारत को समुद्र तटों और मंदिरों के लिए स्वर्ग मानते हैं। लेकिन दक्षिण भारत में हिल स्टेशऩ भी काफी शानदार हैं। ऐसे में अगर आप भी दक्षिण भारत में गर्मियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां के हिल स्टेशन आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। पहाड़ों के बीच आर एकदम शांत वातावरण का अनुभव कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दक्षिण भारत में घूमने के लिहाज से कुछ हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

मुन्नार

आप अपने दोस्तों, जीवनसाथी और परिवार के साथ घूमने के लिए मुन्नार जा सकते हैं। मुन्नार में आपको बेहद खूबसूरत झरने, हरियाली और चाय के बागानों को देख सकते हैं। आप अगर मुन्नार में कुछ अनोखे और शानदार पर्यटक आकर्षण स्थलों की तलाश कर रहे हैं, तो आपको अनामुडी पीक, चिन्नार वन्यजीव अभयारण्य, इको पॉइंट और कई अन्य जगहों पर जा सकते हैं। यहां पर आप मई से सितंबर के बीच कभी भी जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: केदारनाथ किड्स के साथ जा रहे हैं? बच्चों की Safety से न हो खिलवाड़, बैग में जरूर रखें ये 7 चीजें

कूर्ग

कूर्ग हिल स्टेशन कर्नाटक में स्थित है और पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। कुर्ग हिल स्टेशन अपने चाय के बागानों के लिए जाना जाता है और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। अपने बिजी दिनों के बीच कुछ दिन आराम के लिए आप सुकून के कुछ पल बिताने के लिए आप यहां पर रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, ट्रेकिंग और कई अन्य एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। इस जगह को एक्सप्लोर करने का सबसे अच्छे समय अक्तूबर से अप्रैल के बीच है।

ऊटी

तमिलनाडु में स्थित ऊटी सालों से साउथ इंडिया में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आप बहुत से अनुभव कर सकते हैं। आप यहां पर टोडा हट्स, वनस्पति उद्यान और टॉय ट्रेन की सवारी का लुत्फ ले सकते हैं। आप इस बेहद खूबसूरत और शानदार हिल स्टेशन को कभी भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

गवी

आप गर्मियों में केरल में स्थित गवी हिल स्टेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह हिल स्टेशन अन्य हिल स्टेशन से अलग है। यहां छुट्टियां आपको उबाऊ नहीं लगेंगी, क्योंकि आप यहां पर कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी जैसे ट्रेकिंग, लंबी पैदल यात्रा, कैंपिंग और बहुत कुछ कर सकते हैं। गवी हिल स्टेशन की यात्रा का सबसे अच्छा समय जुलाई से सितंबर के बीच है।

कोडईकनाल

इसको दक्षिण भारत का सबसे ज्यादा ठंडा हिल स्टेशन माना जाता है। कोडाईकनाल हिल स्टेशन तमिलनाडु में स्थित है। यहां आपको घाटियां, झरने और घास के मैदान देखने को मिलेंगे। अपनी छुट्टियों को मजेदार और रोमांचक बनाने के लिए आप ट्रेकिंग और बोटिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर से अक्तूबर तक है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़