Paragliding Places In India: Summer Vacation में चाहिए Thrill? Bir Billing समेत ये हैं India के Top Paragliding डेस्टिनेशन्स

Paragliding Places In India
Creative Common License/Wikimedia Commons

युवाओं में भी पैराग्लाइडिंग का काफी क्रेज देखने को मिलता है। इस एडवेंचर में टूरिस्ट आसमां से जमीन की खूबसूरती को निहारते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कहां-कहां पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं।

गर्मियों के मौसम में टूरिस्ट पैराग्लाइडिंग करना काफी पसंद करते हैं। क्योंकि यह एक एडवेंचर एक्टिविटी है, जिसमें आप हवा में उड़कर जमीन से बातें करते हैं। यह एक साहसिक एक्टिविटी है, जो हर किसी के बस की बात नहीं है। वहीं कई लोग तो डर के कारण पैराग्लाइडिंग नहीं करते हैं। इस एडवेंचर में टूरिस्ट आसमां से जमीन की खूबसूरती को निहारते हैं। वहीं इस दौरान उनको ऐसा महसूस होता है कि जैसे वह हवा से बातें कर रहे हैं और हवा में तैर रहे हैं। वहीं युवाओं में भी इसका काफी क्रेज देखने को मिलता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कहां-कहां पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं।

बीर बिलिंग

भारत के सबसे शानदार पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स में हिमाचल प्रदेश स्थित बीर बिलिंग शामिल है। इसको भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी भी कहा जाता है। यहां पर बड़ी तादात में देशी और विदेशी पर्यटक पैराग्लाइडिंग के लिए आते हैं। वहीं गर्मियों में यहां एडवेंचर और सैलानियों के शौकीनों का तांता लगा रहता है। आप यहां पर बीर लैंडिंग पॉइंट और बिलिंग टेक-ऑफ पॉइंट पर पौराग्लाइडिंग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Goa जाने का सपना होगा साकार! IRCTC लाया Budget Tour Package, जानें कितना आएगा खर्च

नैनीताल

नैनीताल, उत्तराखंड का सबसे सुंदर हिल स्टेशन है। यहां पर घूमने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। आप नैनीताल में भी पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। पैराग्लाइडिंग के जरिए आप यहां की सुंदरता को निहार सकते हैं। नैनीताल में पैराग्लाइड करते हुए आप हिमालय की हसीन वादियों को निहार सकते हैं।

नौकुचियाताल और ऋषिकेश

इसके साथ ही आप उत्तराखंड के नौकुचियाताल और ऋषिकेश में भी पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। समुद्र तल से करीब 1 हजार मीटर की ऊंचाई पर नौकुचियाताल है। वहीं आप ऋषिकेश में भी पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। पैराग्लाइडिंग करते हुए आप ऋषिकेश की असली सुंदरता देख सकते हैं और प्राकृतिक सुंदरता को निहार सकते हैं। यहां पर आप 15 हजार फीट की ऊंचाई में पैराग्लाइडिंग का एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

सिक्किम

बता दें कि सिक्किम राज्य अपने शानदार व्यू और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। आप यहां पर पैराग्लाइडिंग एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर टेक ऑफ से लेकर लैंडिंग के लिए शानदार जगह है। यहां पर पैराग्लाइडिंग के लिए ट्रेनिंग भी दी जाती है। यहां के खूबसूरत पहाड़ और घाटियां पैराग्लाइडिंग का बेहतरीन एक्सपीरियंस देते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़