Amarnath Yatra Registration 2026: बाबा बर्फानी के दर्शन का बना रहे हैं Plan? Online Registration का पूरा प्रोसेस जानें

Amarnath Yatra Registration
Instagram

अमरनाथ यात्रा 2026 की बात करें, तो 15 अप्रैल 2026 से इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा चुका है। अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करना सबसे जरूरी होता है। अमरनाथ यात्रा काफी कठिन मानी जाती है।

भारत में घूमने के लिहाज एक से बढ़कर एक जगहें मौजूद हैं। किसी को पहाड़ पसंद आते हैं, तो कुछ लोग समंदर किनारे घूमना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग धार्मिक यात्रा पर भी जाना पसंद करते हैं। हर साल हमारे देश में कई तरह के धार्मिक यात्रा शुरू की जाती है। जैसे - चारधाम यात्रा और अमरनाथ यात्रा आदि। चारधाम में लोग गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं। वहीं अमरनाथ यात्रा में लोग महादेव यानी की बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते हैं।

अमरनाथ यात्रा 2026 की बात करें, तो 15 अप्रैल 2026 से इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा चुका है। अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करना सबसे जरूरी होता है। अमरनाथ यात्रा काफी कठिन मानी जाती है। क्योंकि इस दौरान भक्तों को कठिन पहाड़ी रास्तों को पार करना होता है। ऐसे में अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर बैठे रजिस्ट्रेशन करने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: विदेश क्यों जाना? भारत के इस गांव में मिलता है Venice जैसा मजा, देखें Kerala का ये Hidden Gem

जानें कब से शुरू हो रही है यात्रा

बता दें कि अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरूआत 03 जुलाई 2026 से हो रही है। वहीं यह यात्रा 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। यानी की करीब 2 महीने तक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे।  हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा का हिस्सा बनते हैं।

कब से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए देर न करें और जल्दी आवेदन करें। क्योंकि यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं। इस यात्रा के लिए सीटे लिमिटेड होती हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले Shri Amarnath Shrine Board की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।

फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करें या भरें।

मांगी गई सही जानकारी भरें।

यात्रा की डेट और रूट चुनें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

सबमिट करने के बाद आपका परमिट जारी कर दिया जाएगा।

ऐसे करें ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

आज चाहें तो ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकती हैं। जिसके लिए पूरे भारत में करीब 550 से ज्यादा बैंक ब्रांच में यह सुविधा मिलेगी। जैसे एसबीआई, ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक और यस बैंक आदि। इन बैंकों में जाकर आप फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यात्रा के लिए जरूरी चीजें

आवेदक की उम्र 13 से 70 साल के बीच होनी चाहिए।

आवेदक के पास वैलिड हेल्थ सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

मेडिकल सर्टिफिकेट अप्रैल 2026 में जारी होना चाहिए।

जानें रजिस्ट्रेशन के जरूरी स्टेप्स

सबसे पहले Compulsory Health Certificate बनवाएं।

सही जानकारी के साथ फॉर्म भरें।

अपनी वैलिड आईडी जमा करें।

अपनी यात्रा की डेट पहले से चुन लें।

परमिट मिलना आवश्यक है, तभी आप यात्रा कर सकेंगे।

जान लें ये नियम

बता दें कि रजिस्ट्रेशन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होता है।

यात्रा की डेट से करीब 7 दिन पहले ही स्लॉट बंद कर दिया जाता है।

मिलेंगे ये फायदे

इस यात्रा को करने वाले सभी यात्रियों को RFID ट्रैकिंग कार्ड दिया जाएगा।

वहीं यात्री को 10 लाख रुपए तक दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता है।

स्टे के लिए बेहतरीन सुविधा होगी।

पालकी, खच्चर और कुली के लिए प्री-पेड बुकिंग सुविधा रहेगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़