Travel Tips: पार्टनर के साथ बना रहे पेरिस घूमने का प्लान तो ऐसे प्लान करें ट्रिप, कम खर्चे में कर सकेंगे ढेर सारी मस्ती

Travel Tips
Creative Commons licenses

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको रोशनी के इस खूबसूरत शहर की यात्रा के बारे में सारी जानकारी देने जा रहे हैं, साथ ही यह भी जानेंगे कि किस तरह से आप कम बजट में पेरिस की ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

विदेश यात्रा की ख्वाहिश तो हर कोई रखता है, हालांकि आपके पास कई ऑप्शन हैं जहां पर आप जा सकते हैं। वहीं कई देश तो भारतीय पर्यटकों को बिना वीजा देश में एंट्री की अनुमति देते हैं। वहीं कुछ देश पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कम बजट में घूमने की सुविधा देते हैं। आप अपने परिवार, पार्टनर या फिर दोस्तों के साथ कम बजट में विदेश यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। कुछ भारतीय विदेशी जगहों के फैन हैं। दरअसल, भारतीय फिल्मों के जरिए या फिर अन्य माध्यमों से जिन देशों की खूबसूरती को देखते हैं, वहीं जाने का प्लान बना लेते हैं।

इसी लिस्ट में फ्रांस शामिल है, जहां पर प्यार का शहर पेरिस है। अक्सर कपल्स शादी के बाद हनीमून के लिए पेरिस जाना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी पेरिस जाने की इच्छा रखते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको रोशनी के इस खूबसूरत शहर की यात्रा के बारे में सारी जानकारी देने जा रहे हैं, साथ ही यह भी जानेंगे कि किस तरह से आप कम बजट में पेरिस की ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Travel in Budget: IRCTC लेकर आया इंदौर वालों के लिए सस्ते टूर पैकेज, इन जगहों पर मिलेगा घूमने का मौका

हवाई टिकट

आपको बता दें कि पेरिस फ्रांस का एक बेहद खूबसूरत शहर है। यहां पर आप हवाई यात्रा के जरिए पहुंच सकते हैं। दिल्ली से आप पेरिस के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। दिल्ली से पेरिस का सबसे कम किराया प्रति व्यक्ति 24 से 25 हजार रुपए के बीच हैं। वहीं पेरिस की स्थानीय जगहों को घूमने के लिए आप एयरपोर्ट या फिर किसी होटल से गाड़ी बुक कर सकते हैं। पेरिस में प्राइवेट कंवेंस के लिए 5-8 हजार के बीच का बजट बनाकर चलना चाहिए।

फ्रांस का वीजा

फ्रांस की यात्रा के लिए भारतीय पर्यटकों को शेंगेन वीजा मिलता है। इस वीजा के जरिए आप फ्रांस के 26 राज्यों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं अगर आपको कम अवधि का वीजा चाहिए तो आपको 60 यूरो यानी की 5,095 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।

पेरिस में रहने-खाने का खर्च

इसके अलावा आप होटलों में डिस्काउंट के लिए भी सीधा संपर्क कर सकते हैं। अगर संभव हो तो आप एडवांस में बुकिंग करवा लें। इसके लिए आपको किसी ट्रैवल एजेंसी या एग्रीगेटर साइट आदि से होटल में कमरा बुक कर सकते हैं। भारत की तुलना में पेरिस में रहना और खाना दोनों महंगा है। पेरिस में लग्जरी होटल का कीमत 20,000 रुपए के आसपास है। लेकिन अगर आप पहले से सस्ते होटल की बुकिंग कराते हैं, तो आप काफी पैसे बचा सकते हैं। बता दें कि पेरिस जैसे शहर में तीन से पांच दिन रहने और खाने का खर्च करीब 20 से 30 हजार रुपए के आसपास हो सकता है।

फेमस जगहें

वैसे तो आप पेरिस में कई खूबसूरत और शानदार जगहों पर घूम सकते हैं। वहीं यह भी कहा जाता है कि फ्रांस के इस शहर में कभी रात नहीं होती है। पेरिस में आप रिवर क्रूज, द प्लेस ऑफ वर्सेल्स, एफिल टॉवर और द आर्क डी ट्रायम्फ आदि जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़