न घूमना, न Party, अब 'Sleepcation' है नया Travel Trend! जानिए क्या है स्लीप टूरिज्म

भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के कारण 'स्लीप टूरिज्म' का नया ट्रेंड लोकप्रिय हो रहा है, जिसमें लोग छुट्टियां सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि बेहतर और गहरी नींद लेने के लिए प्लान कर रहे हैं। इस ट्रेंड में शांत वातावरण वाले खास रिजॉर्ट्स तनाव कम करने और मेंटल हेल्थ को सुधारने में मदद करते हैं।
भागदौड़ भारी जिंदगी के चलते आज के समय में लोगों के पास आराम करने का बिल्कुल भी वक्त नहीं है। काम का दबाव, मोबाइल और स्क्रीन का अधिक इस्तेमाल होने से व्यक्ति देर रात तक जागना और तनाव जैसी चीजें लोगों की नींद को प्रभावित कर देता है। इसी कारण से आजकल ट्रैवल इंडस्ट्री में नया ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जिसे स्लीप टूरिज्म कहा जाता है। बता दें कि, इस ट्रेंड में लोग सिर्फ घूमने-फिरन नहीं, बल्कि अच्छे वातावरण में आरामदायक नींद लेते हैं। जाने क्या है स्लीप टूरिज्म।
क्या है स्लीप टूरिज्म?
स्लीप टूरिजम का सीधा मतलब है ऐसी जगहों पर यात्रा करना जहां पर वातावरण शांत हो और जहां खास तरीके से लोगों को बेहतर और गहरी नींद दिलाने पर ध्यान दिया जाता हो। इन जगहों पर होटल और रिजॉर्ट इस तरह से डिजाइन किए जाते है कि वहां रहने वाले लोगों को पूरा आराम मिल सकते हैं। यहां रुम में शांत माहौल, आरामदायक बिस्तर, हल्की रोशनी, खुशबूदार कमरा और साउंडप्रूफ दीवारें होती है जिससे व्यक्ति बिना किसी परेशानी के आराम कर पाए।
स्लीप टूरिज्म क्यों हो रहा है लोकप्रिय?
स्लीप टूरिज्म आजकल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि लोग अपनी व्यस्त जीवनशैली, तनाव और नींद की कमी से राहत पाने के लिए खास छुट्टियां प्लान करने लगे हैं। इस ट्रेंड में लोग ऐसे होटलों और रिसॉर्ट्स में ठहरना पसंद करते हैं, जहां शांत वातावरण, आरामदायक बिस्तर, साउंडप्रूफ कमरे, स्पा और स्लीप थेरेपी जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बेहतर और गहरी नींद पाना होता है। लगातार स्क्रीन टाइम और काम के दबाव के कारण नींद से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं, इसलिए लोग छुट्टियों के दौरान शरीर और मन को आराम देने के लिए स्लीप टूरिज्म को अपनाने लगे हैं।
क्या फायदे मिलते हैं?
तनाव से राहत
तेज रफ्तार वाली जिंदगी के कारण लोग मानसिक तनाव से गुजरते हैं। ऐसे में शांत वातावरण में बिताने से तनाव कम हो जाता है और शरीर को रिलैक्स मिलता है।
बेहतर मेंटल हेल्थ
अच्छी नींद आने पर मेंटल हेल्थ बेहतरीन रहती है। स्लीप टूरिज्म लोगों को ऐसी जगह देता है, जहां वे पूरी तरह आराम करते हैं।
डिजिटल डिटॉक्स
ऐसे कई स्लीप टूरिज्म रिजॉर्ट्स है, जो मोबाइल और स्क्रीन टाइम कम करने के लिए खास नियम होते हैं। इस दौरान लोग डिजिटल दुनिया से दूर होकर अपने शरीर और दिमाग को आराम दे पाते हैं।
हेल्थ और वेलनेस पर फोकस
आज के समय में लोग अपनी सेहत के प्रति पहले से ज्यादा सजग हो गए हैं। इसी वजह से वे ऐसे यात्रा विकल्पों को चुनना पसंद कर रहे हैं, जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी साबित हों।
किन लोगों के लिए फायदेमंद है स्लीप टूरिज्म?
- नींद की कमी से परेशान हैं।
- बहुत ज्यादा काम के तनाव में रहते हैं।
- डिजिटल स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
- मानसिक थकान महसूस करते हैं।
भारत में भी बढ़ रहा है यह ट्रेंड?
अब धीरे-धीरे भारत में भी यह स्लीप टूरिज्म का ट्रेंड बढ़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों, जंगलों और शांत हिमालयी पहाड़ी इलाकों में बने कई वेलनेस रिजॉर्ट्स अब खास तौर पर नींद और आराम से जुड़े पैकेज ऑफर कर रहे हैं। यहां पर आप योग, ध्यान और प्राकृतिक वातावरण की मदद से लोगों को बेहतर नींद दिलाने की कोशिश की जाती है।
अन्य न्यूज़















