अमेरिकी Nutritionist ने बताया इन 6 खाने की चीजों से हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा, जान लीजिए

स्पाउट्स को बहुत ही फायदेमंद चीज माना जाता है। लेकिन आपको हमेशा अच्छी क्वालिटी वाला स्पाउट्स खरीदना चाहिए और खाने से पहले इसे धो लेना चाहिए।
आज के समय में फूड पॉइजनिंग एक गंभीर समस्या है। रोजाना खाए जाने वाले कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं। यह बात सच है की गली चौराहे पर खड़े ठेले की मोमोज और नूडल्स खाने से इसका खतरा है। लेकिन चिकन जैसे घर में बनने वाली चीजें भी फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकती है।
क्या है फूड पॉइजनिंग
यह दूषित खाने पीने से होने वाली एक स्वास्थ्य स्थिति है जिसमें पीड़ित को ऐठन, उल्टी, मितली या दश्त जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। जब खाने पीने की स्वस्थ आदतों की बात होती है, तो हमेशा यह कहा जाता है कि खाने पीने वाली चीजों को अधिक समय तक खुले में ना रखें, फलों को खाने से पहले धो लें या गर्म पानी में उबाल लें। लेकिन फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए बस इतना ही पर्याप्त नहीं है।
एक फेमस अमेरिकी न्यूट्रीशनिस्ट ने Cory L Rodriguez अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि किन चीजों को खाने से फूड पॉइजनिंग होने की सबसे ज्यादा संभावना है। उन्होंने यह भी बताया है कि आप कैसे संक्रमित होने से खुद को बचा सकते हैं।
मांस
अमेरिकी न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया कि अधपका तक का मांस खाना फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकता है। आपको किसी भी कीमत पर अधपका मांस नहीं खाना चाहिए। इसमें कुछ बैक्टीरिया होते हैं, इसलिए मास को अच्छी तरह पका कर ही खाएं।
खरबूजा या तरबूज
अक्सर लोग खरबूजा या तरबूज खाना बेहद पसंद करते हैं। लेकिन इसे बहुत देर तक काटकर न रखें। इस तरह से यह चीजें फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ा सकती है। इन चीजों को एक बार कट जाने के बाद फ्रीज में स्टोर न करें।
चावल
भारत में ज्यादातर लोगों की निर्भरता चावल पर है और रोजाना इसका सेवन किया जाता है। फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए आपको पके हुए चावल को 1 घंटे के भीतर फ्रिज में रखना चाहिए। इसे ज्यादा देर तक बाहर ना रहने दें।
सलाद पत्ते
जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि इसका उपयोग अधिकतर सलाद के रूप में किया जाता है। जाहिर है इसे कच्चा ही खाया जाता है। लेकिन इसे कच्चा खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए खाने से पहले बाहरी पत्तियों को निकाल दें।
स्टोर से खरीदा हुआ मांस
अगर आप स्टोर से मांस खरीदते हैं तो सुनिश्चित करें कि अच्छी क्वालिटी वाला मांस हो और इसे कभी भी फ्रिज से बाहर ना रखें। खाने से पहले इसे अच्छी तरह से धो लें और कच्चा न पकाएं।
स्प्राउट्स
स्पाउट्स को बहुत ही फायदेमंद चीज माना जाता है। लेकिन आपको हमेशा अच्छी क्वालिटी वाला स्पाउट्स खरीदना चाहिए और खाने से पहले इसे धो लेना चाहिए।
अन्य न्यूज़













