चेतन भगत बोले- भारत में दो तरह की अंग्रेजी, शशि थरूर ने दिया जवाब

Chetan Bhagat  and Shashi Tharoor

चेतन भगत ने भी शशि थरूर को मजेदार रिप्लाई किया। उन्होंने शशि थरूर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, अरे छोड़िए शशि जी, इतनी अंग्रेजी तो मैं भी समझता हूं। क्या आप इस वाक्य में शशि थरूर वाला तड़का दे सकते हैं। वह बड़े लंबे शब्द, मजा आए थोड़ा।

चेतन भगत और सांसद शशि थरूर इस देश की दो मकबूल व्यक्ति हैं और दोनों ने ट्विटर पर मजेदार बातचीत की है। दरअसल हाल ही में एबीपी न्यूज़ का आइडियाज ऑफ इंडिया प्रोग्राम संपन्न हुआ। प्रोग्राम में शशि थरूर और चेतन भगत दोनों मौजूद थे। इसी कार्यक्रम में चेतन भगत ने शशि थरूर ने एक फोटो खींची थी। इसे चेतन भगत ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि भारत में दो तरह की अंग्रेजी है। एक शशि थरूर की अंग्रेजी और दूसरी चेतन भगत की अंग्रेजी। चेतन भगत ने अपने इस ट्वीट में शशि थरूर को भी टैग किया। इस पर शशि थरूर ने मजेदार रिप्लाई किया। दोनों के फॉलोअर्स मैं उनकी बातचीत का आनंद लिया।

चेतन भगत के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए शशि थरूर ने लिखा कि, मेरे प्यारे चेतन भगत, #ABP Of India Summit में आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई। चेतन भगत अब आप इसे अंग्रेजी में कैसे कहेंगे? शशि थरूर ने भी अपने ट्वीट में चेतन भगत को टैग किया। चेतन भगत ने भी शशि थरूर को मजेदार रिप्लाई किया। उन्होंने शशि थरूर के ट्वीट को  रीट्वीट करते हुए लिखा, अरे छोड़िए शशि जी, इतनी अंग्रेजी तो मैं भी समझता हूं। क्या आप इस वाक्य में शशि थरूर वाला तड़का दे सकते हैं। वह बड़े लंबे शब्द, मजा आए थोड़ा।

शशि थरूर और चेतन भगत के बीच ट्विटर पर हुई इस बातचीत का  उनके फॉलोअर्स से जमकर आनंद उठाया। एक यूजर ने लिखा- तड़का मारने के लिए अठावले जी भी वेट कर रहे हैं। वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा चेतन जी आप किसी ऐसे वैसे से नहीं शशि थरूर से बातचीत कर रहे हैं। व्याकरण की थोड़ी तो मर्यादा रखो। इसी तरह एक और अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा एक की अंग्रेजी शब्दकोश के साथ वाली है तो दूसरे की बिना शब्दकोश वाली।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़