ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के दौरान हमेशा अखिलेश यादव से मिलने जाता था यह शख्स, उनकी शादी भी कराई थी

Akhilesh yadav

अखिलेश यादव की पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया में हुई है, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया है। सुनीता एरॉन अपनी किताब अखिलेश यादव विंड्स ऑफ चेंज में लिखती हैं, साल 1996 में जो वो सिडनी पढ़ाई के लिए गए तो पढ़ाई के दौरान एक बार भी घर नहीं आए।

उत्तर प्रदेश चुनाव  जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे उत्तर प्रदेश का सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है, एक तरफ सत्ताधारी बीजेपी है जो सत्ता में वापसी करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ इन चुनावों में बीजेपी की मुख्य प्रतिद्वंदी कही जाने वाली समाजवादी पार्टी भी इन चुनावों में सत्ता में वापसी करने के लिए हर प्रयास कर रही है। समाजवादी पार्टी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रैलियों में अच्छा खासा जन सैलाब भी देखने को मिल रहा है। आज हम आपको सुनीता एरॉन की किताब के हवाले से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुछ किस्से सुनाने जा रहे हैं।

 अखिलेश यादव को उनके परिवार के बीच टीपू के नाम से भी जाना जाता है। अखिलेश यादव 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे, अभी अखिलेश यादव लोकसभा में आजमगढ़ से सांसद हैं। अखिलेश यादव की पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया में हुई है, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया है। सुनीता एरॉन अपनी किताब अखिलेश यादव विंड्स ऑफ चेंज में लिखती हैं, साल 1996 में जो वो सिडनी पढ़ाई के लिए गए तो पढ़ाई के दौरान एक बार भी घर नहीं आए। लेकिन कुछ लोग उनसे हमेशा मिलने जाया करते थे, इन लोगों में मुलायम सिंह का दाहिना हाथ कहे जाने वाले अमर सिंह प्रमुख थे। अमर सिंह उस वक्त पार्टी के महासचिव हुआ करते थे, और पार्टी में उनकी स्थिति ताकतवर थी।

 जब अमर सिंह ने अखिलेश से कहा चलो तुम्हारी शादी भी करा देते हैं

 सुनीता एरॉन अपनी किताब अखिलेश यादव विंड्स ऑफ चेंज में अखिलेश यादव के क्लासमेट रहे चंद्रशेखर के हवाले से बताती हैं कि, हमारी तो उनसे कभी मुलाकात नहीं हुई लेकिन अमर सिंह अखिलेश यादव से मिलने अक्सर आते थे, और उन्हें डिनर के लिए भी ले जाया करते थे। सुनीता एरॉन अपनी किताब में इस बात का भी जिक्र करती है कि, जब अखिलेश यादव पढ़ाई कर ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटे तो अमर सिंह ने उनसे कहा था, तुम्हारी पढ़ाई कराई है चलो शादी भी करा देते हैं। दरअसल अमर सिंह वह शख्स थे जो अखिलेश को डिंपल के लखनऊ कैंट स्थित घर पर ले गए थे। अमर सिंह ने ही अखिलेश की सगाई से लेकर शादी तक की सारी जिम्मेदारी संभाली थी। कहा जाता है कि, अखिलेश यादव की डिंपल से शादी को लेकर उनके पिता मुलायम सिंह यादव राजी नहीं थे, लेकिन फिर अमर सिंह ही वो शख्स थे जिन्होंने मुलायम सिंह यादव को मनाया था। आपको यह भी बता दे कि, बाद के दिनों में अमर सिंह और मुलायम सिंह के रिश्तो में काफी दूरियां आ गई थीं। इसके बाद अमर सिंह ने अपना रास्ता अलग कर लिया था, और हर मंच से अखिलेश यादव पर निशाना साधने लगे थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़