Surya Grahan 2024| लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

sun
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Apr 8 2024 10:17AM

यह साल का पहला सूर्य ग्रहण है जो चैत्र अमावस्या के दिन लग रहा है। इसका गोली घटना को लेकर बता दे कि जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आता है तब सूर्य ग्रहण लगता है क्योंकि इस दौरान सूर्य की दृष्टि पूरी तरह से या आंशिक रूप से अवरुद्ध हो जाती है।

सोमवार यानी 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है जो की मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा। यह साल का पहला सूर्य ग्रहण है जो चैत्र अमावस्या के दिन लग रहा है। इसका गोली घटना को लेकर बता दे कि जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आता है तब सूर्य ग्रहण लगता है क्योंकि इस दौरान सूर्य की दृष्टि पूरी तरह से या आंशिक रूप से अवरुद्ध हो जाती है। 

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण 

भारत में इस वर्ष सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। कनाडा, उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको में दिखाई देगा। इसके अलावा कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया, जमैका, आयरलैंड, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक में ये ग्रहण दिखेगा। 

ये है ग्रहण की अवधि

सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा और इसका समापन 9 अप्रैल यानी कल रात 2 बजकर 22 मिनट पर होना है। सूर्य ग्रहण के मध्य का समय 11.47 बजे होगा। बता दें कि ये पूर्ण सूर्य ग्रहण है जो भारत में नहीं दिखेगा। इसकी अवधि इस वर्ष पांच घंटे 10 मिनट की होने वाली है।

बरतें ये सावधानियां

सूर्य ग्रहण के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती है। इस वर्ष भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा इसलिए किसी तरह के नियम का पालन नहीं करना है। गर्भवती महिलाओं को भी किस तरह का नियम का पालन नहीं करना होगा। 

 

कर सकते हैं यह उपाय 

- सूर्य ग्रहण के दौरान मंत्र का जाप करना चाहिए। इस दौरान ध्यान करना भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। 

- ग्रहण काल में मंत्र सिद्ध करना या दीक्षा लेना भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

- ग्रहण के बाद स्नान करके किसी निर्धन को दान अवश्य देना चाहिए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़