Happy Birthday Shahid Kapoor : कई बार झेला फिल्मों में रिजेक्शन, बतौर साइड डांसर शुरु किया था अपना करियर

Shahid Kapoor
प्रतिरूप फोटो
ANI
Prabhasakshi News Desk । Feb 25 2025 10:43AM

हिंदी फिल्मों में रिजेक्शन झेल चुके शाहिद कपूर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। शुरुआती दिनों में उन्हें 100 बार फिल्मों में रोल देने से मना किया गया था। जब शाहिद 3 साल के थे, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया। उनका पालन-पोषण उनकी माँ ने किया।

कई बार हिंदी फिल्मों में रिजेक्शन झेल चुके शाहिद कपूर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। शुरुआती दिनों में उन्हें 100 बार फिल्मों में रोल देने से मना किया गया था। जब शाहिद 3 साल के थे, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया। उनका पालन-पोषण उनकी माँ ने किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर एक समय शाहिद कपूर की दीवानी थीं। ये दोनों शादी भी करने वाले थे। लेकिन कई वजहों से दोनों की शादी नहीं हो पाई। आज यह एक्टर अपना  44 वां जन्मदिन मना रहा है।

शाहिद का जीवन परिचय

एक्टर शाहिद कपूर का जन्म 25 जनवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। उनके पालन-पोषण में तीन माता-पिता का योगदान रहा है। शाहिद कपूर की मां नीलिमा महज 16 साल की थीं जब उनकी शादी 21 साल के पंकज कपूर से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पंकज कपूर बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए दिल्ली से मुंबई आ गए। उस समय नीलिमा गर्भवती थी। इसी बीच शाहिद कपूर का जन्म हुआ, लेकिन नीलिमा और पंकज कपूर का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। पंकज कपूर से अलग होने के बाद नीलिमा की जिंदगी में एक्टर राजेश खट्टर की एंट्री हुई। नीलिमा को भी राजेश खट्टर से प्यार हो गया और कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। इसीलिए शाहिद कपूर को शाहिद खट्टर के नाम से भी जाना जाता है।

पढ़ाई में नहीं लगा मन

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय के नाम से अपनी पहचान वाले शाहिद कपूर ने अपनी स्कूली शिक्षा ज्ञान भारती स्कूल, दिल्ली से पूरी की। जब शाहिद कपूर 10 साल के थे तो वह मुंबई आ गए। शाहिद ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के राजहंस विद्यालय से पूरी की। उन्हें मुंबई में स्कूल जाना पसंद नहीं था क्योंकि वहां सभी बच्चे शाहिद कपूर को चिढ़ाते थे। यहां तक कि स्कूल के टीचर भी शाहिद को परेशान करते थे। शाहिद ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से पूरी की। 15 साल की उम्र में उन्होंने डावर डांस इंस्टीट्यूट से डांस क्लास लेना शुरू कर दिया। शाहिद कपूर अपने कॉलेज के दिनों में बहुत लोकप्रिय थे और उतने ही शर्मीले भी थे।

बॉलीवुड करियर कैसे और कब शुरू किया?

उनको एक्टिंग करने की कला विरासत में मिली है क्योंकि उनके पिता पंकज कपूर भी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता माने जाते हैं। शाहिद कपूर ने 2003 में केन घोष द्वारा निर्देशित फिल्म  इश्क विश्क से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की । इस फिल्म में अमृता राव ने बतौर एक्ट्रेस काम किया था । यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत सफल रही। लेकिन इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को फिल्मफेयर की ओर से बेस्ट एक्टर डेब्यू अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। श्क विश्क की सफलता के बाद शाहिद कपूर ने ’36 चाइना टाउन’, ‘चुप चुप के’ जैसी कुछ फिल्मों मे काम किया। लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

साल 2007 में सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म विवाह रिलीज हुई। इस फिल्म में अमृता राव ने शाहिद कपूर के साथ काम किया। यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हीट फिल्म साबित हुई। फिर 2007 में शाहिद कपूर ने इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म जब वी मेट में काम किया। यह शाहिद कपूर की यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। 2009 में विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने में शाहिद कपूर की एक्टिंग को काफी सराहा गया।  वह 7 जुलाई 2015 को मीरा राजपूत जो कि उनसे उम्र में 14 साल छोटी हैं उनके साथ शादी के बंधन में बंध गए। शाहिद और मीरा कि एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम मिशा कपूर है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़