दुनिया की ऐसी जगह जो है बेहद खुबसूरत, नहीं होता कब्र होने का अहसास, फोटोज देख कर रह जाएंगे हैरान

setil tomb
X @TripsInEgypt1
रितिका कमठान । Dec 11 2023 5:58PM

ये मकबरा किंग्स वैली में है जहां अन्य कब्रों की तरह ही सेटी प्रथम की कब्र भी है। इस कब्र पर विभिन्न अंत्येष्टि ग्रंथों के जरिए सजावट की गई है। इसका मूल मकसद है कि जीवन के बाद होने वाली सफलता को सुनिश्चित किया जाए।

दुनिया भर में कई लोगों को घूमना फिरना पसंद होता है। किसी को समुद्र किनारे अच्छा लगता है तो किसी को पहाड़ों में घूमना पसंद है। ऐसे ही कई लोग खास तौर से इजिप्ट यानी मिस्र की यात्रा करते हैं ताकि वहां के विशालकाय पिरामिड देख सके। यहां कई राजाओं की प्राचीन कब्रें भी हैं जो आज भी बेहद शानदार, ऐतिहासिक रुप से बनी हुई है।

ऐसी ही एक कब्र है प्राचीन मिस्र के उन्नीसवें राजवंश के दूसरे राजा मेनमात्रे सेटी प्रथम की, जिन्होंने मिस्र में 1294 या 1290 BCE से 1279 BCE तक राज किया था। उनकी मौत के बाद उनका मकबरा मिस्र के किंग्स वैली में बनाया गया था। उनका मकबरा बेहद खास है क्योंकि उनकी कब्र बेहद आलीशान दिखती है। उनकी कब्र में जाने के बाद पर्यटकों को अहसास नहीं होता कि वो किसी कब्र को देखने आए है। उनकी कब्र दुनिया की सबसे लंबी, गहरी और खूबसूरत सजाई गई कब्रों में शामिल है। उनकी कब्र के अंदर जो नजारा है वो बहुत भव्य है, जिससे किसी राजा की कब्र होने का पूर्णत: अहसास होता है। इस कब्र की सजावट वर्षों बाद भी ऐसी है कि मानों इसे अभी ही तैयार किया गया है। हाल ही में इस कब्र का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अब एक वीडियो ट्रिप्सइनइजिप्ट1 की ओर से अपलोड किया गया है, जिसका कैप्शन ही इस जगह की विलासिता को दर्शाता है। कैप्शन में ही मकबरे को लेकर शानदारी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया कि इस मकबरे को कई लोग ‘बेल्ज़ोनी का मकबरा’ भी कहते है। इसकी बनावट इतनी शादार है कि वो हर पर्यटक को हैरान कर देती है। यूजर के मुताबिक सेटी प्रथम के मकबरे में कुछ कक्ष बनाए गए हैं। इसमें नीचे के हिस्से में दफन कक्ष है। वहीं इसकी गुंबददार छत पर आकाश की आकृति बनी हुई है। इसके अंदर की दीवारों पर तारों की आकृति को बनाया गया है। जब रोशनी में इन आकृतियों को देखा जाता है तो ये चमकते हुए दिखते है। इसके अलावा इस मकबरे में बैल से संबंधित कई कलाकृतियां बनी है। वही मिस्र की सभ्यता को दर्शाते चित्रों को भी उकेरा गया है।

बता दें कि ये मकबरा किंग्स वैली में है जहां अन्य कब्रों की तरह ही सेटी प्रथम की कब्र भी है। इस कब्र पर विभिन्न अंत्येष्टि ग्रंथों के जरिए सजावट की गई है। इसका मूल मकसद है कि जीवन के बाद होने वाली सफलता को सुनिश्चित किया जाए। गौरतलब है कि सेटी प्रथम की कब्र वो पहला मकबरा था जिसे किंग्स वैली में पूरी तरह से सजाया गया था। इस वैली में जिन चित्रों को बनाया गया है वो सुंदरता में अव्वल दर्जे के है। इस दौरान की गई चित्रकारी सेटी प्रथम शासनकाल में बेहद प्रसिद्ध है।

सेटी प्रथम के मकबरे की तस्वीरें
बता दें कि मकबरे की छत पर सजावट के लिए खगोलीय दृश्यों को उकेरा गया है। इसमें कई बेहतरीन और शानदार विशेषताएं भी है। बता दें कि सेटी प्रथम का मकबरा गुंबददार छत वाला दफन कक्ष वाला पहला मकबरा है। इस दफन कक्ष का रास्ता धरती की गहराई में नीचे की तरफ जाता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़