जानिए पूरी दुनिया में कुछ इस तरह मनाया जाता है क्रिसमस

Christmas celebration
मिताली जैन । Dec 23 2020 6:43PM

फ्रांस के कई क्षेत्रों में, क्रिसमस 6 दिसंबर को सेंट निकोलस दिवस के साथ शुरू होता है। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई, चॉकलेट और उपहार दिए जाते हैं। क्रिसमस ट्री सजाना, फैमिली आउटिंग, गिफ्ट एक्सचेंज करना आदि उनके उत्सव का हिस्सा हैं।

क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है, जिसे पूरी दुनिया में बेहद ही भव्य तरीके से मनाया जाता है। क्रिसमस आमतौर पर 25 दिसम्बर को सेलिब्रेट किया जाता है। हालांकि पूरी दुनिया में क्रिसमस को सेलिब्रेट करने की परम्पराएं व समय काफी अलग है। भारत में जहां इस मौके पर क्रिसमस टी को सजाया जाता है और एक−दूसरे को उपहार दिया जाता है। वहीं अलग−अलग देशों में इसकी मान्यताएं काफी अलग हैं। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं पूरी दुनिया में किस तरह मनाते हैं क्रिसमस−

इसे भी पढ़ें: क्यों मनाया जाता है 25 दिसंबर को 'क्रिसमस'?, जानिए इसका इतिहास

फ्रांस में क्रिसमस सेलिब्रेशन

फ्रांस के कई क्षेत्रों में, क्रिसमस 6 दिसंबर को सेंट निकोलस दिवस के साथ शुरू होता है। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई, चॉकलेट और उपहार दिए जाते हैं। क्रिसमस ट्री सजाना, फैमिली आउटिंग, गिफ्ट एक्सचेंज करना आदि उनके उत्सव का हिस्सा हैं।

इटली में क्रिसमस का जश्न

इटली में क्रिसमस सेलिब्रेशन पर चर्चों व घरों को सजाया जाता है। क्रिसमस के फादर "बब्बो नताले" क्रिसमस के दिन बच्चों को उपहार देते हैं। परिवारों में उपहार का आदान−प्रदान 6 जनवरी को किया जाता है, जिसे डे ऑफ एपिफेनी के रूप में जाना जाता है।

जर्मनी में क्रिसमस सेलिब्रेशन

वहीं अगर जर्मनी में क्रिसमस सेलिब्रेशन की बात हो तो इस खास दिन देश के टाउन स्क्वायर पर कई उत्सव बाजार स्थापित किए जाते हैं। 24 दिसंबर को घरों में क्रिसमस ट्री सजाया जाता है। जर्मनी में, क्रिसमस उत्सव 24 दिसंबर को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शुरू होता है।

इसे भी पढ़ें: भारत के 6 बड़े चर्च, जिनकी प्रसिद्धि पूरी दुनिया में है

इंग्लैंड में क्रिसमस सेलिब्रेशन

इंग्लैंड में, क्रिसमस की सजावट नवंबर के मध्य से शुरू होती है जहां घर के मालिक अपने घर को कई सजावटी चीजों से सजाते हैं। 26 दिसंबर को, मित्रों और परिवार उपहारों के आदान−प्रदान के लिए एक दूसरे के घर जाते हैं।

पुर्तगाल में क्रिसमस का जश्न

पुर्तगाल के लोग 24 दिसंबर को क्रिसमस मनाते हैं। लोग अपने घर को सजाते हैं और एक दूसरे के साथ उपहारों का आदान−प्रदान करते हैं। लिस्बन के आर्टिफिशियल क्रिसमस ट्री के साथ यहां क्रिसमस बाजार बहुत लोकप्रिय हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के चलते क्रिसमस के मौके पर बंद रहेगा एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च

नॉर्वे में क्रिसमस सेलिब्रेशन

नॉर्वे में बच्चे बेसब्री से "जूलेंसिस" का इंतजार करते हैं। इस दिन सांता क्लॉज़ क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उपहार देते हैं। इस देश के लोग क्रिसमस को "जूल" कहते हैं। इस खास दिन लोग एक−दूसरे को जूल विश करते हैं, जिसका अर्थ हैप्पी क्रिसमस

ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस का जश्न

क्रिसमस पिकनिक, कैरोल को सिंग करना ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस सेलिब्रेशन का प्रमुख हिस्सा हैं। वे गर्मियों के मौसम में क्रिसमस मनाते हैं इसलिए लोग ज्यादातर समुद्र तट पर इकट्ठा होते हैं।

मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़