अगर मंगल ग्रह पर हो रही हलचल को सुनना है तो ये रहा Link- click करो

nasa-insight-lander-recorded-air-on-mars
[email protected] । Dec 8 2018 3:13PM

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह में हवा की हल्की गड़गड़ाहट को दर्ज किया किया है जिसके बाद धरती पर रहने वाले लोग पहली बार मंगल ग्रह में हवा की आवाज को सुन सकेंगे।

टम्पा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह में हवा की हल्की गड़गड़ाहट को दर्ज किया किया है जिसके बाद धरती पर रहने वाले लोग पहली बार मंगल ग्रह में हवा की आवाज को सुन सकेंगे। नासा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह पर 10 से 15 मील प्रति घंटे (पांच से सात मीटर प्रति सेकंड) की रफ्तार से चल रही हवा को दर्ज किया।

यह भी पढ़ें- हीथर नोर्ट को UN में अमेरिकी राजदूत नियुक्त कर सकते हैं ट्रंप

नासा ने यह लैंडर 26 नवंबर को मंगल ग्रह पर भेजा था। इंपीरियल कॉलेज लंदन के प्रमुख खोजकर्ता ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘सिस्मोमीटर से मिला यह शुरूआती 15 मिनट का पहला डाटा है।’’ उन्होंने आगे कहा, "यह किसी झंडे के लहरने के दौरान निकलने वाली आवाज की तरह है।" यह आवाज वास्तव में किसी दूसरी दुनिया की सी लगती है।

इनसाइट लैंडर को मंगल गृह की अंदरूनी जानकारी का अध्ययन करने के लिये तैयार किया गया है, जिसमें भूकंप का पता लगाने के लिये और ग्रह की ऊपरी सतह से निकलने वाली गर्मी का अध्य्यन शामिल है। नासा के वाइकिंग 1 और 2 लैंडर्स 1976 में वहां पहुंचे थे और उन्होंने भी मंगल ग्रह पर हवा की मौजूदगी के संकेत दिये थे।

यह भी पढ़ें- कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति बेलिसारियो बेतंकूर का निधन

इस आवाज को https://www.nasa.gov/insightmarswind


www.nasa.gov/insightmarswind पर सुना जा सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़