Pravasi Bharatiya Divas 2026: हर साल 09 जनवरी को मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस, जानिए इतिहास

भारत में हर साल 09 जनवरी को भारतीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है। यह दिन विदेश में रहने वाले भारतीयों को सम्मान करने के साथ उनको देश से जोड़ने का मौका है। वहीं इस दिन भारत सरकार बड़े सम्मेलन आयोजित करती है।
हर साल 09 जनवरी को भारत में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत सरकार की तरफ से प्रवासी भारतीयों के सम्मान में कार्यक्रम और सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। यह दिन विदेशों में रहने वाले भारतीय प्रवासियों द्वारा वैश्विक पटल पर भारतीय संस्कृति और समृद्धि को जीवित रखने के साथ भारत का गौरव बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम के बारे में...
इतिहास
बता दें कि 09 जनवरी 1915 को भारत के राष्ट्रपति महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस आए थे। यहां लौटने के बाद महात्मा गांधी ने चंपारण पहुंचकर किसानों से मुलाकात की। इसके अलावा देश में बड़े जनआंदोलन भी चलाएं। वहीं साल 2003 की शुरूआत में भारत में प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की शुरूआत हुई थी। हर साल यह विदेश मंत्रालय द्वारा मनाया जाता था, लेकिन फिर बाद में इसके आयोजन में संशोधन कर दिया गया था।
महत्व
इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य प्रवासी भारतीयों और भारतीय युवाओं के बीच में नेटवर्क स्थापित करता है। क्योंकि इससे निवेश के अवसर भी बढ़ते हैं, क्योंकि प्रवासी सरकार के साथ जुड़कर उनकी गतिविधियों को बारीकी से समझते हैं। इससे आर्थिक, तकनीकी और राजनीतिक क्षेत्र में नए रास्ते निकलते हैं।
अन्य न्यूज़











