Randhir Kapoor Birthday: दिलचस्प रही है राज कपूर के बड़े बेटे की कहानी, बॉलीवुड में कम ही आये नजर

Randhir Kapoor
प्रतिरूप फोटो
ANI
Prabhasakshi News Desk । Feb 15 2025 11:01AM

राज कपूर के बड़े बेटे एक्टर रणधीर कपूर कम ही फिल्मों में नजर आए हैं। अपने गुड लुक्स और आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से वह कम फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद भी फैंस के पसंदीदा रहे हैं। एक दौर ऐसा भी था जब रोमांटिक अभिनेता के तौर पर उन्होंने कई अच्छी फिल्में की थी।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अभिनेताओं की सूची में शीर्ष पर काबिज राज कपूर के बड़े बेटे एक्टर रणधीर कपूर कम ही फिल्मों में नजर आए हैं। अपने गुड लुक्स और आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से वह कम फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद भी फैंस के पसंदीदा रहे हैं। एक दौर ऐसा भी था जब रोमांटिक अभिनेता के तौर पर उन्होंने कई अच्छी फिल्में की थी। कई कारणों से उनकी सफलता का दौर ज्यादा लंबा नहीं चल सका। अब रणधीर लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं और फिल्मों में भी कम ही नजर आते हैं।

रणधीर हमेशा से ही अपने पिता राज कपूर के काफी करीब रहे हैं। इसके अलावा वह कपूर खानदान में भी सबसे बड़े हैं। आज वह अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड अभिनेत्री बबीता से उन्होंने साल 1971 में शादी की थी, लेकिन साल 1983 के बाद से कई कारणों के चलते रणधीर कपूर और बबीता के रिश्ते में खटास आनी  शुरू हो गई थी। जिसके बाद दोनों ने ही साल 1988 में अलग होने का फैसला ले लिया था। हालांकि दोनों ने आज तक एक-दूसरे से तलाक नहीं लिया है।

बबीता और रणधीर कपूर की दो बेटियां अभिनेत्री करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर हैं। अलग होने के बाद बबीता जहां अपनी दोनों बेटियों का करीना और करिश्मा के साथ रहती थी। तो वहीं रणधीर अकेली ही रहा करते थे।  एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर ने अपने रिश्ते को लेकर काफी बात की थी। उन्होंने कहा कि बबीता उनके शराब पीने से नाराज थीं। दोनों के रहने के तरीके अलग थे। हालांकि हमारी लव मैरिज थी, लेकिन सोच अलग थी। इसलिए हमने दूरियां बना ली।

बड़े ही साहस के साथ बबीता ने एक मां का किरदार भी निभाया है। जब उन्होंने सालों से चली आ रही कपूर खानदान की परंपरा को तोड़ते हुए अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना को फिल्मों में काम करने की रजामंदी दिलाई थी। अपनी मां के साहस और इसी समर्थन की वजह से आज करीना कपूर और करिश्मा कपूर फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार है।

अभिनेता रणधीर कपूर आखिरी बार साल 2014 में फिल्म सुपर नानी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रेखा भी नजर आई थीं। इससे पहले वह साल 2010 में फिल्म हाउसफुल 2 में अपने छोटे भाई ऋषि कपूर के साथ नजर आए थे। बीते कुछ सालों से रणधीर फिल्मों से दूर हैं। हालांकि कुछ समय पहले ही वह कपिल शर्मा शो में बतौर मेहमान नजर आए थे, जहां उन्होंने राज कपूर से जुड़े कई किस्से सुनाए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़