ऑस्कर अवॉर्ड में भारत की दो फिल्मों ने लहराया जीत का परचम, जानिए क्यों है इसका इतना क्रेज

oscar award
common creative license

फिल्म जगत के जिस एकेडमी अवॉर्ड पर पिछले कई दिनों से लोगों की नजरें टिकी हुई थीं। आखिरकार वह सपना आज पूरा हो गया। फिल्म 'आरआरआर' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को ऑस्कर से सम्मानित किया गया। आइए जानते हैं इस अवॉर्ड के बारे में कुछ खास बातें।

ऑस्कर अवॉर्ड को फिल्म जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। बता दें कि इसे ऑस्कर अकादमी पुरुस्कार भी कहा जाता है। फिल्म जगत से जुड़े प्रोफेशनल्स जैसे फिल्म निर्देशकों, एक्टर, राइटर आदि को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया जाता है। इस बार यह अवॉर्ड समारोह भारत के लिए भी काफी खास रहा है। क्योंकि इस बार भारत के हिस्से में 1 नहीं बल्कि 2 अवॉर्ड आए हैं। जिसमें साउथ की फिल्म 'आरआरआर' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को ऑस्कर से सम्मानित किया गया है। फिल्म जगत में आपने भी अक्सर ऑस्कर का क्रेज देखा होगा। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऑस्कर अवॉर्ड क्या होता है और यह अवॉर्ड क्यों जरूरी होता है।

ऑस्कर अवॉर्ड का इतिहास

जैसा कि हम आपको ऊपर भी बता चुके हैं कि यह फिल्म जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड है। साल 1927 में अमेरिका की एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स इंटस्ट्री के 36 प्रतिष्ठित लोगों ने शुरू किया था। इसमें कई नामी हस्ति‍यां केडरि‍क गि‍ब्बं‍स, मेरी पि‍कफोर्ड, जॉर्ज कोहेन, जैसे मेयर, डॉग्लकस फेयरबैंक्सर, जेस्सेह लस्कीय, सेसि‍ल और इरविंग थालबर्ग बी डेमि‍ले, सि‍द ग्राउमेन आदि शामिल हुए। इस प्रस्ताव को समर्थन मिलने के बाद मिड मार्च में डॉग्लास फेयरबैंक्स की अध्यक्षता में संगठन के अधि‍कारी चुने गए।

इसे भी पढ़ें: Oscars 2023 Full Winners List | 'Naatu Naatu' बेस्ट सॉन्ग बना तो 'Everything Everywhere' बनी बेस्ट फिल्म, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

कौन सी फिल्में रेस में रहती हैं आगे

ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड फिल्में अमेरिका के 6 मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों लॉस एंजिल्स,  न्यूयॉर्क, शिकागो, इलिनोयस,  मियामी, फ्लोरिडा और अटलांटा, जॉर्जिया आदि में से किसी एक जगह पर सिनेमाघरों में दिखाई गई हो। फिल्म 40 मिनट से लंबी होनी चाहिए और 1 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच वह फिल्म शोकेस की गई हो। इसके अलावा वह फिल्म एक ही थियेटर में कम से कम 7 दिनों तक लगातार लगी रही हो।

ऐसे भेजी जाती हैं फिल्में

ऑस्कर एकेडमी में विदेशी भाषा की सबसे अच्छी फिल्म की कैटेगिरी होती है। ऑस्कर एकेडमी इस कैटेगिरी में दुनियाभर में बनने वाली फिल्मों को आमंत्रित करती हैं। तभी हमारी इंडस्ट्री में से भी फिल्में ऑस्कर के लिए भेजी जाती हैं। भारत की तरफ से ऑस्कर अवॉर्ड के लिए फिल्मों को सेलेक्ट करने की जिम्मेदारी फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की कमेटी की होती है। ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म में इंग्लिश सबटाइटल्स का होना जरूरी होता है। इन सभी शर्तों के पूरा होने के बाद ही फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजा जाता है।

इन दोनों को मिला ऑस्कर अवॉर्ड

आपको बता दें कि साउथ की फिल्म 'आरआरआर' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने इतिहास रचते हुए दो ऑस्कर अपने नाम किए हैं। फिल्म 'आरआरआर' के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल गाने का ऑस्कर जीता है। भारत को दो ऑस्कर मिलने पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं आरआरआर के अलावा बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में भारतीय डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने भी सभी को पीछे छोड़ते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी समेत कई लोगों ने बधाई दी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़