Delhi की बस में महिला ने किया बिकनी पहनकर सफर, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

bikini
Social Media
रितिका कमठान । Apr 18 2024 3:17PM

इस महिला की यात्रा पर जहां यात्रियों ने आपत्ति जताई वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स भी काफी रिएक्शन दे रहे है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे अश्लीलता करार दिया है। कई ने ये भी कहा कि कपड़े पहनना लड़की का हक है, वो खुद ही इसे डिसाइड करेगी।

दिल्ली मेट्रो में बनने वाली रील्स काफी अधिक वायरल होती है। युवा वायरल होने के लिए कई तरह की रील्स बनाने में लगे रहते है। कई बार रील बनाने के चक्कर में युवाओं पर केस भी हुए है। अब ऐसा ही एक मामला बस में भी देखने को मिला है। दिल्ली में यात्रियों से भरी बस में एक महिला बिकनी पहनकर यात्रा करती दिखी है। इस महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस महिला की यात्रा पर जहां यात्रियों ने आपत्ति जताई वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स भी काफी रिएक्शन दे रहे है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे अश्लीलता करार दिया है। कई ने ये भी कहा कि कपड़े पहनना लड़की का हक है, वो खुद ही इसे डिसाइड करेगी।

बता दें कि ये वीडियो दिल्ली का है, जहां एक युवती बिकनी पहनकर बस में घुसती है। उसे देखकर एक अन्य महिला बस में दूसरी तरफ चली जाती है। युवती के पहनावे को देखकर यात्री भी उससे दूर जाने के लिए खड़े हो जाते है। कई लोग सोशल मीडिया पर इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्ती भी करते दिखे।

कई यूजर्स ने इस पर आश्चर्य भी व्यक्त किया है। यूजर्स ने ये भी सवाल किया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कबतक उपाय लागू किए जाएंगे। हालांकि महिला के इस वीडियो ने ऑनलाइन हलचल मचा दी है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर लाखों की संख्या में व्यूज है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़