Home Garden Tips: मॉनसून में बालकनी बनेगी फूलों का गुलदस्ता, बस लगा लें ये पौधे

मॉनसून में अपनी बालकनी को हरा-भरा बनाने के लिए जीनिया, बाल्सम, गेंदा और गुड़हल जैसे फूलों वाले पौधे लगाना एक बेहतरीन विकल्प है। ये पौधे न केवल बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ते हैं, बल्कि इनके रंग-बिरंगे फूल आपके घर को एक आकर्षक और खुशनुमा लुक भी देते हैं।
मॉनसून सीजन में आने में अब ज्यादा समय बचा नहीं है। बारिश की बौछार की गर्मी से राहत देता है। बरसात के समय चारों तरफ वातावरण बेहद खुशनुमा होता है। ऐसे में आपके घर में लगे पौधे और भी खूबसूरत हो जाते हैं।
अगर आप भी मॉनसून में अपने घर की बालकनी को पौधों से सजाना चाहते है, तो आप इन फूलों के पौधे जरुर लगाएं। बरसात के मौसम में कुछ ऐसे पौधे भी जिन्हें आप घर में लगाएंगे, तो आपकी बालकनी बहुत ज्यादा अट्रैक्टिव बन जाएगी। आइए आपको बताते हैं कुछे ऐसे खास पौधे जो आप अपने घर पर लगा सकते हैं।
जीनिया
मॉनसून के समय आप अपने घर पर जीनिया का पौधा लगा सकते हैं। जीनिया पौधा दिखने में काफी ब्राइट कलर्स के होते हैं। इनमें लगे लाल, नारंगी, पीला, सफेद और बैंगनी जैसे फूल काफी प्यारे लगते हैं। इन फूलों को धूप काफी पसंद होती है और इसे आप बीज से भी लगा सकते हैं। आप चाहे तो इस पौधे को इसकी कलम से भी लगा सकते हैं। एक 8 से 10 इंच के गमले में कम से कम दो जीनिया के पौधे लगा सकते हैं। इसको गमले में लगा दोंगे, तो दो अलग रंगों के फूल खिलते नजर आएंगे और बालकनी भी बहुत सुंदर लगती है।
बाल्सम
बरसात के मौसम में अपने गार्डन को सुंदर बनाने के लिए बाल्सम पौधा सबसे अच्छा माना जाता है। यह छायादार बालकनी और गमलों के लिए बेहद उपयुक्त पौधा है। इस पौधा को आप मॉनसून में लगवा सकते हैं और इसकी ज्यादा देखभाल करने की कोई जरुरत नहीं है। असल में बाल्सम एक ऐसा पौधा है, जो नम, छायादार परिस्थितियों में अच्छी तरह पनपता है। इसी कारण से इस पौधे को मॉनसून में बढ़ने वाले पौधों में से एक माना जाता है। इसके रंग-बिरंगे बालकनी को और ज्यादा खूबसूरत दिखाते हैं।
गेंदा
गेंदा एक ऐसा लोकप्रिय फूलदार पौधा है जो बरसात के मौसम में विशेष रूप से खूब फलता-फूलता है। हालांकि यह सालभर फूल देता रहता है, लेकिन मॉनसून के दौरान इसमें अधिक संख्या में रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं, जिससे बालकनी और बगीचे की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। इसके अलावा, इसकी खुशबू और गुणों के कारण इसे बरसात में आने वाले कई प्रकार के कीड़ों को दूर रखने के लिए भी लगाया जाता है।
गेंदे में भी कई रंग और वैरायटी पाई जाती है और आप इसे मॉनसून में बीज से आसानी से ऊगा सकते हैं। इसके बीजों को गमले में डालकर बालकनी में रख दें और ये बारिश के पानी से बहुत जल्दी बढ़ने लगता है और इसमें बहुत से फूल खिलने लगते हैं।
गुड़हल
गुड़हल का पौधा आप किसी भी मौसम में लगा सकते हैं, लेकिन इसे बरसात के समय लगना सही होता है। इसके लाल फूल काफी सुंदर लगते हैं। इस मौसम में गुड़हल के पौधा को आप दो तरीके से लगा सकते हैं, इसे आप कटिंग से लगाएं या फिर कम से कम 6 इंच डाल की जरुरत होगी। आप इसी से नया पौधा ऊगा सकते हैं और बालकानी को खूबसूरत बना सकते हैं।
गुड़हल का नया पौधा तैयार करने के लिए सबसे पहले एक साफ बर्तन में पानी भरें। इसके बाद गुड़हल की स्वस्थ कलम को इस तरह पानी में रखें कि उसका निचला हिस्सा पानी में डूबा रहे। बर्तन को ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप न आए और हल्की रोशनी मिलती रहे। लगभग 10 से 15 दिनों के भीतर कलम में नई जड़ें विकसित होने लगती हैं, जिसके बाद इसे मिट्टी में लगाकर आसानी से पौधे के रूप में उगाया जा सकता है।
अन्य न्यूज़














