लस्सी छोड़ Navratri व्रत में पिएं Apple Almond Shake, दिनभर रहेंगे ऊर्जावन

नवरात्रि के व्रत में ऊर्जावान और हाइड्रेटेड रहने के लिए एप्पल-आलमंड शेक एक बेहतरीन और झटपट बनने वाला विकल्प है। इसे सेब, भीगे बादाम, बादाम मिल्क, दालचीनी और चिया सीड्स से आसानी से तैयार किया जाता है। व्रत में दूध और बादाम का सेवन पूरी तरह मान्य है, जिससे कमजोरी दूर होती है और पेट भरा रहता है।
नवरात्रि के व्रत में खासतौर पर लोग हाइड्रेटेड रहने के लिए लिक्विड लेना पसंद करते हैं। लेकिन लस्सी या जूस पीकर बोरियत महसूस होती है, इसलिए आप कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाली ड्रिंक पीना चाहते हैं, तो एप्पल-आलमंड शेक बेस्ट ऑप्शन है। इस ड्रिंक के पीने से आपका पेट भरा रहेगा और आपको एनर्जी मिलेगी। आइए आपको रेसिपी बताते हैं।
एप्पल-आलमंड शेक बनाने की विधि
- सबसे पहले आप बादाम को 4-6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर सॉफ्ट हो जाए, उसका छिलका उतारकर साफ पानी से अच्छे से धो लें।
- फिर एक ब्लेंडर में एक सेब काटकर डालें। अब इसमें बादाम मिल्क, भीगे हुए बादाम और कम मात्रा में दालचीनी पाउडर डालें, जिससे फ्लेवर अच्छा आए।
- शेक तैयार होने के बाद, इसमें चिया सीड्स जरुर डालें और एक बार हल्का सा चला लें, जिससे बीज पूरे शेक में मिक्स हो जाएं।
- फिर शेक को गिलास में निकालें और 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, जिससे चिया सीड्स फूल जाएंगी और शेक ज्यादा गाढ़ा हो जाएगा।
- आखिर में आपका टेस्टी और हेल्दी एप्पल-आलमंड शेक बनकर तैयार है। इसको आप आप ठंडा सर्व करें।
क्या व्रत में दूध और बादाम का सेवन कर सकते हैं?
- जी बिल्कुल व्रत में दूध, दही जैसी चीजों का सेवन मान्य है।
- इसको आप पूरी तरह से शुद्ध मान सकते हैं।
- व्रत में हो रही किसी भी तरह की कमजोरी को दूध और बादाम के सेवन से दूर हो जाती है।
अन्य न्यूज़













