Underarms Shaving: ब्लैक अंडरआर्म्स पर भूलकर भी टूथपेस्ट का न करें इस्तेमाल, जानिए क्या हैं इसके नुकसान

Underarms Shaving
Creative Commons licenses

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए भूलकर भी टूथपेस्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपको स्किन संबंधी समस्या हो सकती है। क्योंकि टूथपेस्ट में केमिकल मिला होता है।

गर्मियों का मौसम आते रही अंडरआर्म्स पर पसीना आना शुरू हो जाता है। जिसके कारण अंडरआर्म्स काले नजर आने लगते हैं। वहीं अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए अक्सर लोग अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कि डार्कनेस दूर हो सके।

वहीं कुछ लोग अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्सपर्ट्स टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से मना करते हैं। क्योंकि यह अंडरआर्म्स को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अंडरआर्म्स में टूथपेस्ट को क्यों नहीं लगाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Corn Chaat: घर पर आसानी से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी चाट, शाम की चाय के साथ उठाएं लुत्फ

अंडरआर्म्स में न लगाएं टूथपेस्ट

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए भूलकर भी टूथपेस्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपको स्किन संबंधी समस्या हो सकती है। क्योंकि टूथपेस्ट में केमिकल, आर्टिफिशियल फ्रेगनेंस और इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल होता है। जिसके इस्तेमाल से स्किन पर रैशेज या रेडनेस कर देता है। इसलिए आपको इसे उपयोग में लाने से बचना चाहिए।


पिगमेंटेशन की समस्या

अंडरआर्म्स पर टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से आपको पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। इससे अंडरआर्म्स की डार्कनेस अधिक बढ़ सकती है। फिर छोटे-छोटे दाने निकलने लगते हैं, जो आपको परेशान कर सकती हैं। इसलिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। हांलाकि टूथपेस्ट की जगह आप अंडरआर्म्स पर डॉक्टर की बताई क्रीम अप्लाई कर सकती हैं। जिससे त्वचा पर अधिक पिगमेंटेशन या फिर पिंपल्स की समस्या न हो।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी अंडरआर्म्स को व्हाइट करना चाहते हैं, तो आप एक्सपर्ट्स के बताए प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें।

अगर आपको गर्मियों में एलर्जी या पिगमेंटेशन की समस्या होती है, तो किसी भी चीज को डायरेक्ट स्किन पर लगाने से बचना चाहिए।

डॉक्टर आपको स्किन टाइप के हिसाब से प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की सलाह देगा। फिर आप उसी को इस्तेमाल में ला सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़