घर के खाने में भी आएगा होटल जैसा स्वाद, बस आजमाएं ये आसान टिप्स

Cooking Tips
Image Credit- Freepik
मिताली जैन । Apr 28 2026 7:07PM

अक्सर यह देखने में आता है कि लोग खाना बनाते समय सीधे ही मसाले डाल देते हैं। लेकिन आपको इन्हें सीधा डालने से बचें। खासकर, जीरा, धनिया, सौंफ, अजवाइन, काली मिर्च को पहले सूखा भूनें और उपयोग करें। दरअसल, मसालों के मौजूद नेचुरल ऑयल गरम होने से एक्टिव हो जाते हैं।

अक्सर घरों में महिलाओं की यह शिकायत होती है कि परिवार के सदस्य घर का खाना छोड़कर होटल के खाने को ज्यादा पसंद करते हैं। कई बार यह देखने में आता है कि घर में खाना बना हुआ होता है, लेकिन फिर भी घर के सदस्य बाजार से खाना मंगवाते हैं, क्योंकि उन्हें घर का खाना बेस्वाद लगता है। हो सकता है कि आपके घर में भी अक्सर ऐसा होता हो, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

अगर आप कुछ छोटे-छोटे आसान टिप्स आजमाते हैं तो ऐसे में आप सिंपल से घर के बने खाने में भी लाजवाब स्वाद ला सकते हैं। इन टिप्स की मदद से घर का सिंपल सा खाना बहुत ज्यादा टेस्टी और रेस्टोरेंट स्टाइल लग सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

पहले रोस्ट करें मसाले 

अक्सर यह देखने में आता है कि लोग खाना बनाते समय सीधे ही मसाले डाल देते हैं। लेकिन आपको इन्हें सीधा डालने से बचें। खासकर, जीरा, धनिया, सौंफ, अजवाइन, काली मिर्च को पहले सूखा भूनें और उपयोग करें। दरअसल, मसालों के मौजूद नेचुरल ऑयल गरम होने से एक्टिव हो जाते हैं। जिससे इसकी खुशबू और फ्लेवर डबल हो जाता है। ऐसे में आपको रेडीमेड पाउडर से भी बेहतर स्वाद मिलता है। आप रायता, सब्जी, पराठा भरना, तड़का में इस तरह मसालों का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: सोडा-नींबू पानी छोड़िए! इस Summer ट्राई करें Grapes Mojito, Recipe है बेहद आसान

लास्ट में थोड़ा घी जरूर डालें 

अगर आप दाल, खिचड़ी, सब्जी या चावल बना रहे हैं तो ऐसे में आप उसे तैयार होने के बाद एक चम्मच घी ऊपर से डाल दें। दरअसल, घी एक फ्लेवर कैरियर है और इसलिए आखिरी में इसे डालने से मसालों का स्वाद बढ़ जाता है और खाने को एक बहुत अच्छा टेस्ट मिलता है।

  

एक बार में नमक डालने से बचें 

अमूमन लोग खाना बनाते समय नमक एक बार में ही सब्जी में डाल देते हैं। जबकि आप नमक को खाना पकाने की शुरुआत में थोड़ा, फिर बीच में थोड़ा और फिर आखिरी में जरूरत अनुसार शामिल करें। दरअसल, नमक फ्लेवर को हाइलाइट करता है और धीरे-धीरे नमक डालने से सब्जी के अंदर तक टेस्ट आता है।

- मिताली जैन

All the updates here:

अन्य न्यूज़