Maharashtra का लोकप्रिय Traditional Snack है कोथिंबीर वड़ी, शाम की चाय के लिए ऐसे बनाएं

कोथिंबीर वड़ी महाराष्ट्र और गुजरात का लोकप्रिय पारंपरिक स्नैक है, जिसे ताजे धनिए, बेसन और मसालों से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए गूंधे हुए मिश्रण को भाप में पकाकर टुकड़ों में काटते हैं और फिर सुनहरा होने तक तलते हैं। चाय के साथ परोसी जाने वाली यह स्वादिष्ट डिश घर पर बनाना बेहद आसान है।
क्या आपने महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय ट्रेडिशनल स्नैक कोथिंबीर वड़ी को खाया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस लेख में रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे लोग अक्सर चाय के साथ खाना काफी पसंद करते हैं। इसे बनाना काफी आसान है।
कोथिंबीर यानी खूब सारा ताजा धनिया, बेसन और मसालों को मिलाकर वड़ी बनाई जाती है। यह महाराष्ट्र के साथ ही गुजरात के कई हिस्सों में भी खाना जाने वाला एक पारंपरिक व्यंजन है।
कोथिंबीर वड़ी रेसिपी
यह डिश कोथिंबीर वड़ी को तलकर और भाप में पकाकर तैयार किया जाता है, इसे बनाना काफी आसान-
सामग्री
-2 कप बारीक कटा हरा धनिया
-1 कप बेसन
-1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
-1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
-1 चम्मच तिल
-1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
-1/2 चम्मच धनिया पाउडर
-1/2 चम्मच हल्दी
-1/4 चम्मच गरम मसाला
-1 चम्मच भुना हुआ जीरा
-1 छोटा चम्मच नींबू का रस
-आवश्यकतानुसार पानी
-तलने के लिए जरूरत अनुसार तेल
-स्वादानुसार नमक
कोथिंबीर वड़ी बनाने की विधि
- कोथिबीर वड़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2 कप बारीक कटा हरा धनिया डालना होगा।
- इस बात का ध्यान रहे कि धनिया धोकर अच्छे से सुखा लें, क्योंकि उसमें नमी रहने पर बेसन ज्यादा लग जाता है।
- इसके बाद सूखे हुए धनिए में 1 कप बेसन मिला लें।
- अब इसमें 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च और 1 चम्मच तिल भी डालें।
- इसके बाद 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी, 1/4 चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच भुना हुआ जीरा और 1 छोटा चम्मच नींबू का रस डालें।
- एकदम लास्ट में स्वादानुसार नमक डालें और मिश्रण को अच्छे से बना लें।
- अब जरुरत के अनुसार, पानी डालकर एकदम नरम आटा गूंध लें।
- आटे को हाथ में लेकर बेलन आकार देना है और उसके बाद स्टीमर ट्रे में रखकर 15-20 मिनट के लिए भाप देकर पकाएं।
- फिर टूथपिक की मदद से चेक करें कि आटा पक गया है या नहीं।
- जब मिश्रण पकने के बाद इसे प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें। इसके बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद में तेल गर्म करें और उसमें टुकड़ों डालकर फ्राई करें।
- इनको आप बीच-बीच में चलाते रहें और जब वड़ी का रंग हल्का सुनहरा या भूरा होने लगे गैस से उतार लें।
- महाराष्ट्र का ट्रेडिशनल स्नैक कोथिंबीर वड़ी तैयारी है, इसे शाम की चाय के साथ परोसें।
अन्य न्यूज़













