Kitchen Garden Tips: किचन गार्डन में इन हर्बल पौधों को भी दें जगह, घर की सुंदरता मिलने के साथ आप भी रहेंगे हेल्दी

Kitchen Garden Tips
Creative Commons licenses

आजकल शहरीय लोगों का जीवन 2 BHK और 3 BHK फ्लैट में ही व्यतीत हो रहा है। ऐसे में हम आपको उन हर्बल पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप अपने घर में लगा सकते हैं। साथ ही यह पौधे आपको सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं।

आजकल हरे भरे पेड़-पौधे या हरियाली तो सबको पसंद है। लेकिन आजकल शहरीय लोगों का जीवन 2 BHK और 3 BHK फ्लैट में ही व्यतीत हो रहा है। ऐसे में अधिकतर लोग अपने घरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए घर की बालकनी या छतों पर पौधों को लगाना पसंद करते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ हर्बल पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपने घर में लगाकर अपने खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं हर्बल पौधों के बारे में जो आपको हेल्दी और स्वस्थ बना सकते हैं।

लेमन बाम

अगर आपको नींद नहीं आती है और आप काफी ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, तो आप भी लेमन बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके लिए फायदेमंद होगा और पेट सही रहता है। इतना ही नहीं घर के लिए भी यह पौधा काफी लाभदायक होता है। लेमन बाम पौधा एक नैचुरल पेस्ट कन्ट्रोलर है। यह बीमारी फैलाने वाले कीटाणुओं को भी मारता है। लेमन बाम को अच्छी क्वालिटी के मिट्टी में ही लगाएं और समय समय पर पानी भी डालते रहें। इस पौधे से आप अपने घर में ही हर्बल चाय बना सकती हैं। इसके साथ ही यह पौधा सलाद बनाने के भी काम आता है।

इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: दिवाली की साफ-सफाई के लिए फॉलो करें ये सिंपस टिप्स, ज्यादा मेहनत से बच जाएंगे आप

थाइम

इससे कैंसर जैसी बीमारियां नहीं होती हैं इसके साथ ही यह हमें और भी अन्य बीमारियों से स्वस्थ रखता है। यह पौधा स्कीन प्रोबलेम और बैक्टीरियल इनफेक्शन से भी निजात दिलाता है। थाइम, आर्थराइटस में और गले की खराश में भी फायदा करता है। इस पौधे को आप आसानी से घर में उगा सकते हैं। यह पौधा मटन, स्ट्यू आदि जैसी डिश को काफी स्वदिष्ट बनाता है।          

रोजमेरी

इसमें विटामिन बी6, आयरन, कैलशियम जैसी चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। रोजमेरी के पौधे में ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जिनसे एकाग्रता बढ़ती है। रोजमेरी के पौधे को गमले में लगाना चाहिए। लेकिन उससे पहले ये सुनिश्चित कर लें कि रोजमेरी के पौधे पर डायरेक्ट सनलाइट न पड़ रही हो।

पार्सले

यह पौधा मधुमेह, किडनी स्टोन्स, कब्ज, आदि जैसी बिमारियों को ठीक करता है, क्योंकि इस पौधे में विटामिन c और विटामिन k प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। पार्सले के बीजों को गिली मिट्टी में 7-10 इंच की दूरी में लगाना चाहिए। इसके प्रयोग से आपके खाने का रंग और स्वाद दोनो काफी मजेदार हो जाते हैं।   

मिन्ट

मिन्ट के पौधे को अपने किचन में जरूर लगाना चाहिए। जिससे इस पौधे का प्रयोग हम रोजाना आसानी से कर सकें। इस पौधे को आप जमीन में या फिर किसी गमले में लगा सकती हैं। इसका प्रयोग लोग अक्सर चटनी और हर्बल टी के लिए करते हैं। मिन्ट का सलाद आदि भी बनाया जाता है। यह पौधा बहुत नाजुक होता है। बहुत जल्द ही सूख जाता है। 

ऑरिगैनो

यह पौधा बच्चों से लेकर बूढों तक को काफी पसंद होता है। यह मार्केट में बहुत महंगा बिकता है। इस पौधे को आप अपने घर में भी लगा सकतीं हैं और घर के बाहर भी लगा सकती हैं। ओरिगैनो के पौधे में गजब की महक होती है। ओरिगैनो का पौधा खाने के स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ा देता है।

चाइव्स

इस पौधे में विटामिन, ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में होती हैं और कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। ये पौधा आसानी से उगाया जा सकता है। इसे आप अपने घर में या घर के बाहर कहीं भी लगा सकते हैं। लेकिन इसे समय-समय पर पानी देते रहना चाहिए। इस पौधे को लगाने से आपको नींद भी अच्छी आएगी। इसे आप सलाद के साथ मिलाकर खा सकते हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़