Pitru Paksha Shradh में ऐसे बनाएं Healthy Kheer, चीनी की जगह गुड़ और Toned Milk का करें इस्तेमाल

पितृपक्ष में श्राद्ध के लिए खीर को सेहतमंद तरीके से बनाया जा सकता है। इसके लिए फुल क्रीम दूध की जगह टोंड दूध और सफेद चीनी के बदले गुड़ या धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल करें। साथ ही चावल की मात्रा घटाकर भुने मखाने, ओट्स या दलिया डालकर इसे अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट बना सकते हैं।
पितृपक्ष 2026 का समय चल रहा है। इस दौरान हम सभी पितरों का तर्पण और श्राद्ध करते हैं। पितृ पक्ष का समापन अमावस्या वाले दिन होता है यानी के शारदीय नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले 10 अक्तूबर का होगा। इन 16 दिनों में लोग अपने घर में पितृों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध करते हैं। इस दौरान कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं और खीर भी बनाई जाती है। इस बार श्राद्ध के लिए हेल्दी वाली खीर बना सकते हैं।
चावल की खीर को हेल्दी कैसे बनाएं?
आज के समय में लोग हेल्दी लाइफस्टाइल को ज्यादा अपना रहे हैं। ज्यादा मीठा और अनहेल्दी खाना लोग पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में खीर में इस्तेमाल होने वाली सफेद चीनी की जगह गुड़ या धागे वाली मिश्री ली जा सकती है। फुल क्रीम दूध की जगह टोंड या लो-फैट मिल्क का इस्तेमाल करें।
चीनी की जगह गुड़ या मिश्री लें
जब आप खीर बनाएं, तो सबसे पहले इसमें इस्तेमाल की जाने वाली चीनी को बदल सकती है। इसके लिए आप गुड़, खांड या पिसी हुई धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप गुड़ वाली खीर बनाना चाहती हैं, तो ध्यान दें कि, खीर को गैस से उतारने के बाद थोड़ा ठंडा होने दें और फिर गुड़ मिलाएं। अगर आप बहुत ही ज्यादा गर्म दूध में गुड़ मिलाएंगी, तो दूध फट जाएगा।
फुल क्रीम दूध की जगह लें टोंड दूध
वैसे खीर थोड़ी क्रीमी हो तो काफी अच्छी लगती है, लेकिन आप हेल्दी खीर बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको लो-फैट आ टोंड दूध का इस्तेमाल करें। वहीं, इससे खीर की कैलोरी कम हो सकती है। असल में यह स्वाद वाली खीर बनेंगी और हेल्दी भी रहेगी।
चवाल कम, मखाने ज्यादा
यदि आप चावल वाली खीर खाना पसंद करते हैं, तो इस बार चावल की मात्रा थोड़ी कम कर सकती हैं। क्योंकि चावल में फैट होता है। इसलिए आप चावल और मखाने की बराबर मात्रा में ले ले। अब इन मखाने को भूनकर पीस लें और खीर में चावल के साथ इसे पका लें। ऐसा करने से आपके खीर का स्वाद बढ़ेगा। इसके साथ ही, आप बादाम,काजू, पिस्ता और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।
चावल की जगह ये चीजें भी ट्राई करें
यदि आप चावल की मात्रा कम करना चाहते हैं, तो खीर के लिए कुछ दूसरे ऑप्शंस भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे ही आप ओट्स, दलिया या कद्दू से भी खीर बनाई जा सकती हैं। इसके साथ ही आप ब्राउन राइस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इलायची और केसर डालें
खीर में स्वाद बढ़ाने के लिए आप खीर में इलायची पाउडर और दो चम्मच गर्म दूध में भीगे हुए केसर जरुर डालें। इससे आपकी खीर में अच्छी खुशबू और स्वाद भी आएगा।
अन्य न्यूज़














