Homemade Mukhwas: धनिया दाल और नारियल मिलाकर बनाएं स्वादिष्ट Paan Mukhwas, घर पर तैयार होगी शुद्ध Recipe

खाने के बाद मीठे और खुशबूदार स्वाद के लिए घर पर आसानी से 10 से 15 मिनट में पान मुखवास बनाया जा सकता है। इसके लिए सौंफ, धनिया दाल और तिल को हल्का भूनकर नारियल, मिश्री, इलायची पाउडर और पान फ्लेवर मिलाया जाता है। इसे नमी से बचाकर साफ एयरटाइट डिब्बे में सुरक्षित रखा जा सकता है।
अक्सर लोगों का खाना खाने के बाद मीठा खाने का मन करता है। ऐसे में मुखवास से अच्छा क्या ऑप्शन हो सकता है। अक्सर लोग मार्केट से मुखवास खरीदकर लाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप पान मुखवास को घर पर आसानी से कुछ ही समय में बनाकर तैयार कर सकती हैं। वहीं घर पर बनाने से आप इसमें अपनी पसंद के हिसाब से मिठास और सामग्री डाल सकती हैं। अगर आप हर बार खाने के बाद कुछ मीठा और खुशबूदार खाना परोसना चाहती हैं, तो घर पर पान मुखवास बना सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
सामग्री
बता दें कि घर पर पान मुखवास बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती है। आप अपनी पसंद और स्वाद के हिसाब से सामग्री को ले सकती हैं। फिर पान जैसा स्वाद पाने के लिए आप खाने में इस्तेमाल होने वाले पान फ्लेवर या थोड़ी सूखी गुलकंद भी एड कर सकती हैं। गुलकंद डालने पर मुखवास में नमी बढ़ सकती है। इसलिए इसको कम मात्रा में डालना चाहिए और मुखवास को लंबे समय तक रखने की जगह जल्दी इस्तेमाल करें।
सौंफ - 4 बड़े चम्मच
धनिया दाल - 2 बड़े चम्मच
बारीक कटा सूखा नारियल - 2 बड़े चम्मच
तिल - 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
मिश्री के छोटे टुकड़े - स्वादानुसार
ऐसे बनाएं पान मुखवास
सभी सामग्री को लेने के बाद सबसे पहले एक पैन को धीमी आंच पर गर्म कर लें। फिर इसमें सौंफ, धनिया दाल और तिल डालकर 2 से 3 मिनट तक रोस्ट करें। ध्यान रहे कि इन सभी सामग्री का रंग ज्यादा गहरा न हो और यह जले नहीं।
अब इन चीजों को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इलायची पाउडर, बारीक कटा सूखा नारियल और मिश्री के छोटे टुकड़े मिला दें।
अगर आप इसमें पान का स्वाद भी एड करना चाहती हैं, तो खाने के लिए पान फ्लेवर की थोड़ी मात्रा में मिला सकती हैं। अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और इस आसान तरीके से पान मुखवास बनकर तैयार हैं। इसको बनाने में करीब 10 से 15 मिनट तक सकते हैं।
अपनाएं ये टिप्स
पान मुखवास का स्वाद कितना टेस्टी होगा, यह सभी सामग्री के सभी अनुपात पर निर्भर करता है। अगर आपको मीठा स्वाद पसंद है, तो मिश्री की थोड़ी मात्रा बढ़ा सकती हैं। वहीं हल्का स्वाद पसंद करने वाले लोगों के लिए धनिया दाल और सौंफ का मिश्रण काफी है। आप चाहें तो इसमें सूखे गुलाब की पंखुड़ियां भी मिला सकती हैं। ध्यान रहे कि मुखवास में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पूरी तरह से साफ और सूखी होनी चाहिए।
ऐसे करें स्टोर
तैयार हुए मुखवास को पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसको सूखे और साफ एयरटाइट डिब्बे में रखें। इसको नमी और सीधी धूप से दूर रखना चाहिए। अगर आपने इसमें गुलकंद या फिर कोई दूसरी नम सामग्री मिलाते हैं, तो इसको कमरे के तापमान पर लंबे समय तक रखने से बचें और जल्दी इस्तेमाल करें। वहीं किसी भी तरह के इसमें बदबू, असामान्य बदलाव और फफूंद दिखने पर इसको न खाएं।
अन्य न्यूज़














