घर पर बनाएं शुद्ध Soya Sauce, चाइनीज फूड में बढ़ेगा स्वाद और सालभर कर सकेंगे स्टोर

Soya Sauce Recipe
Unspalsh

बच्चों के लिए घर पर ही सोयाबीन, गेहूं के आटे, नमक और कोजी कल्चर से सोया सॉस बनाई जा सकती है। इसके लिए पके सोयाबीन और आटे के मिश्रण को फर्मेंट करके नमकीन पानी में छह से बारह महीने रखा जाता है। अंत में इसे छानकर और गर्म करके बोतलों में सुरक्षित स्टोर किया जाता है।

हर घर में बच्चे बाहर का स्ट्रीट फूड खाने की आनाकानी जरुर करते हैं। हेल्थ के लिहाज से स्ट्रीट फूड का सेवन भी ठीक नहीं है। ऐसे में आप घर में सोया सॉस बनाकर उनके लिए तरह-तरह रेसिपी बना सकते हैं। असल में सोया सॉस एक एशियन मसाला है, जो सोयाबीन को फर्मेंट करके बनाया जाता है। इसका स्वाद गहरा और तेज होता है। इसमें सोयाबीन, पानी, गेंहू, नमक और एक खास तरह का फंगस इस्तेमाल होता है। असल में यह फर्मेंटेशन शुरु होता है। सोया सॉस को बनाकर आप चाउमीन, मनचूरियन और फ्राइड राइस में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको बनाने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन आपको ज्यादा मेहनत करने की जरुरत नहीं।

सोया सॉस बनाने की सामग्री

सोयाबीन- 4 कप
गेंहू का आटा- 4 कप
पानी- सोयाबीन भिगोने के लिए 18 कप + ब्राइन के लिए 16 कप
नमक- 3 और आधा कप, समुद्री नमक या हिमालयन पिंक सॉल्ट
कोजी स्टार्टर- पैकेट पर लिखे हिसाब से, ये ऑनलाइन मिल जाता है

सोया सॉस की आसान विधि

- इसे बनाने के लिए 4 कप सोयाबीन को अच्छे सो धोकर छान लें। फिर एक बड़े बर्तन में 18 कप पानी भरें और उसमें सोयाबीन डालकर 24 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। 24 घंटे के बाद सोयाबीन फूलकर अपने साइज में दोगुने हो जाएंगे।

- अब भीगे हुए सोयाबीन का एक्स्ट्रा पानी निकाल दें। फिर उस बर्तन में सोयाबीन को बिना ढके मीडियम-हाई आंच पर 4 से 5 घंटे तक पकाएं।

- अगर आपको जल्दी पकाना हो, तो प्रेशर कुकर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुकर में सोयाबीन के साथ 1 कप पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें और हाई आंच पर 20 मिनट तक पका लें।

- जब यह अच्छे से पक जाए, तो सोयाबीन को फूड प्रोसेसर या खल-बट्टे की मदद से मैश करके मुलायम पेस्ट बना लें।

- फिर इस सोयाबीन के पेस्ट में 4 कप गेहूं का आटा डाल लें। इसको अच्छे से गूंथ ले, जिससे सोयाबीन और गेहूं का आटा एक-दूसरे में पूरी तरह मिला लें।

- वैसे इस दौरान एक्स्ट्रा पानी बिल्कुल नहीं डालें। आटा इतना ही गूंथना है कि वो एक सख्त डो जैसा बन जाए।

- कोजी एक  बैक्टीरियल कल्चर, इसका साइंटिफिक नाम Aspergillus oryzae है। ये सोयाबीन के पेस्ट को फर्मेंट करने में मदद करता है।

सोया सॉस का फर्मेंटेशन हैं लंबा प्रोसेस

- इसके बाद मिश्रण को 3 इंच गहरी स्टील या कांच की ट्रे में 2 इंच की परत में बराबर फैला दें। मिश्रण को 2 से 3 इंच की दूरी पर छोटे-छोटे ब्लॉक्स में अलग-अलग कर लें।

- अब ट्रे को किसी गर्म और नमी वाली जगह पर 2 दिन के लिए बिना हिलाए रख दीजिए। फर्मेंटेशन शुरु होने पर इसमें से गंध आने लगेगी, इसलिए ध्यान दें कि ट्रे को ऐसी जगह रखें , जहां गंध से परेशानी न हो।

- 16 कप पानी में 3 और आधा कप समुद्री नमक या हिमालयन पिंक सॉल्ट घोल लें। इस नमक को तब तक पकाएं, जब तक वो पानी में पूरी तरह न घुल जाए।

- फिर सूखे हुए सोया ब्लॉक्स को एक बड़े जार में डालें और ऊपर से ब्राइन डाल दें। जार में ऊपर से थोड़ी जगह जरुर छोड़कर रख लें। इसको आसानी से चलाया जा सकता है।

कई हफ्तों तक करें स्टोर

- जार को आप किसी गर्म या नमी वाली जगह पर रख सकते हैं। ताकि कोई हिलाए नहीं। पहले हफ्ते में रोज एक बार और उसके बाद अगले 6 से 12 महीने तक हफ्ते में एक बार लंबे चम्मच से चलाएं।

- फर्मेंटेशन के कारण इसमें तेज गंध आ सकती है, इसलिए इसको अच्छे से ढककर रख लें। धीरे-धीरे इसका रंग गहरा हो जाएगा। फिर यह सोया-सॉस जैसा दिखने लगेगा।

- गौरतलब है कि जितनी देर फर्मेंटेशन होगा, सोया सॉस का स्वाद उतना ही तेज होगा। 6 महीने के बाद इसको आप छान सकते हैं। फिर इसका रंग गहरा हो जाएगा और स्वाद भी तेज हो जाएगा। इसको आप स्टोर करके 12 महीने रख सकते हैं।

- फिर मलमल के कपड़े के छानें और बचे हुए ठोस हिस्से को चम्मच से दबाकर सारा रस निकाल लें।

- लिक्विड को मीडियम-हाई आंच पर 79 डिग्री सेल्सियस पर 20 मिनट तक गर्म करें। जब ठंड़ा हो जाए, तो बोतल में भरकर इसे फ्रिज में रख लें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़