Social Media Viral Recipe: वेट लॉस के लिए बेस्ट है Creamy Macroni की ये वायरल रेसिपी

सोशल मीडिया पर वायरल यह मैकरोनी रेसिपी सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाती है और इसे बनाने के लिए पास्ता अलग से उबालने की जरूरत नहीं है। पनीर से बनी हाई-प्रोटीन सॉस के कारण यह रेसिपी वजन घटाने वालों के लिए एक हेल्दी और टेस्टी विकल्प है।
टेस्टी खाने के शौकीन लोगों को वजन घटाना एक मुश्किल टास्क लगता है, लेकिन अब नहीं। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों मैकरोनी की एक गजब की रेसिपी खूब वायरल हो रही है। ये रेसिपी बनने में आसान और अभी तक इसे ट्राई करने वालों ने इसे काफी टेस्टी बताया है। इस रेसिपी में मैकरोनी को अलग से उबालने का झंझट नहीं है और ये प्रोटीन से भरपूर है, जो इसे वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए एक परफेक्ट डिश बनाता है। आइए, इस रेसिपी पर एक नजर डालते हैं।
मैकरोनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
40g - 50 ग्राम कच्चा मैकरोनी, 1 छोटा प्याज, 1 छोटा टमाटर, पानी (उबालने के लिए) और एक चुटकी नमक
इसे भी पढ़ें: Monsoon Special Recipe: कम तेल में बनकर तैयार हो जाएगा ये Poha Cutlet, दिन की शुरुआत करने के लिए है बेस्ट
मैकरोनी की सॉस के लिए क्या सामग्री चाहिए?
100 ग्राम पनीर, 2-3 लहसुन की कलियां, 3 सूखी लाल मिर्च, एक चुटकी नमक और 1/4 कप दूध
इसे भी पढ़ें: गर्मी में बच्चों के नखरों से परेशान Moms के लिए Sonnalli Seygall ने शेयर की Super Healthy Recipe
मैकरोनी बनाने का तरीका
सबसे पहले एक पैन में मैकरोनी, कटा हुआ प्याज, टमाटर, पानी और नमक डालें। इसे ढककर कम गैस पर तब तक उबालें जब तक पास्ता ज्यादातर पानी सोख न ले। इस दौरान आप पनीर, लहसुन, 3 लाल मिर्च, नमक और दूध को मिलाकर एक स्मूद सॉस बना लें। इस क्रीमी सॉस को पके हुए मैकरोनी में डालें और धीमी गैस पर लगभग 5 मिनट तक पकाएं। आखिर में, थोड़ा सा ऑरेगेनो छिड़कें और गरमागरम खाएं।
अन्य न्यूज़















