गर्मी में बच्चों के नखरों से परेशान Moms के लिए Sonnalli Seygall ने शेयर की Super Healthy Recipe

Sonnalli Seygall
एकता । Jun 2 2026 4:57PM

एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने गर्मियों में बच्चों के खाने के नखरों का एक आसान हल निकाला है, जिसमें उन्होंने खीरा, दही और चावल से बनी एक क्विक और हेल्दी रेसिपी शेयर की है। यह समर स्पेशल डिश न सिर्फ पेट को ठंडक देती है, बल्कि उन बच्चों के लिए भी परफेक्ट है जो खाने में आनाकानी करते हैं।

मां होना कोई आसान काम नहीं है, खासकर तब, जब आपका बच्चा अभी सिर्फ दो या तीन साल का हो। यह वह दौर होता है, जब बच्चे अलग-अलग तरह की खाने-पीने की चीजों को आजमाना शुरू करते हैं, और इसके साथ ही वे खाने में नखरे करना भी सीख जाते हैं। ऐसे में एक मां के तौर पर, आपको यह सीखना पड़ता है कि उन्हें ऐसा खाना कैसे खिलाया जाए, जो सेहतमंद भी हो और जिससे उनका पेट भी भर जाए।

सोनाली सहगल का समर स्पेशल हैक

फिल्म 'प्यार का पंचनामा' की एक्ट्रेस सोनाली सहगल, जो खुद एक दो साल की बेटी की मां हैं, ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कमाल की रेसिपी शेयर की है। यह रेसिपी न सिर्फ हेल्दी है, बल्कि स्वादिष्ट भी है और छोटे बच्चों के लिए एकदम परफेक्ट है। इस रेसिपी को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "गर्मियां + छोटे बच्चों की भूख = बहुत बड़ी चुनौती, है ना मॉम्स? मैंने आज यह बहुत ही जल्दी बनने वाला और ठंडक देने वाला लंच बनाया, जो आज सच में पूरा खत्म हो गया। इस रेसिपी को मैं बाकी गर्मियों के लिए भी बचाकर रख रही हूं।"

इसे भी पढ़ें: बाजार के केमिकल वाले Spread को कहें Bye, घर पर ट्राई करें ये Viral Recipe

कैसे बनाएं यह क्विक लंच?

इस आसान और टेस्टी रेसिपी को आप मिंटों में तैयार कर सकती हैं।

सबसे पहले एक खीरे को अच्छी तरह ग्राइंड (कद्दूकस) कर लें।

फिर उसमें पके हुए सफेद चावल और दो बड़े चम्मच दही मिला लें।

आखिर में, एक छोटे पैन में सरसों के तेल में राई (सरसों के बीज) और करी पत्ते का तड़का तैयार करें।

इस तड़के को दही, चावल और खीरे के मिक्सचर में मिला दें।

बस, आपके बच्चे के लिए पेट को ठंडक देने वाला एक परफेक्ट और हेल्दी लंच तैयार है, जिसे आप आसानी से सर्व कर सकती हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़