Moong Dal Kheer Recipe: चावल छोड़ बनाएं मूंग दाल की रबड़ी जैसी गाढ़ी खीर

Moong Dal Kheer
AI-Generated

पीली मूंग दाल से बनी खीर न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट होती है, बल्कि प्रोटीन से भरपूर होने के कारण सेहतमंद भी है। इसे बनाने के लिए दाल को घी में भूनकर गाढ़े दूध में रबड़ी की तरह पकाया जाता है। अंत में इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स, इलायची, केसर और चीनी या गुड़ मिलाया जाता है।

जब भी मीठा खाने का दिल करें, तो सबसे पहले लोगों के मन में यही आता है कि चलो चावल की खीर बनाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रसोई में रखी साधारण-सी पीली मूंग दाल से टेस्टी खीर बना सकता है।

इस लेख में हम आपको मूंग दाल की खीर की रेसिपी बताने जा रहे हैं। बता दें कि, मूंग दाल की खीर का स्वाद चावल की खीर से बिल्कुल अलग और बेहद लाजवाब होता है। इसे देसी घी में धीमी आंच पर भूनकर गाढ़े दूध के साथ पका सकते हैं, इसका स्वाद बिल्कुल बाजार की रबड़ी जैसा लगता है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि मूंग दाल में प्रोटीन से भरपूर पाई जाती है और आसानी से पच जाती है।

मूंग दाल की खीर बनाने के लिए सामग्री

पीली मूंग दाल: आधा कप (धुली हुई)
फुल क्रीम दूध: 1 लीटर
देसी घी: 2 से 3 बड़े चम्मच
चीनी या गुड़: आधा कप (स्वादानुसार)
बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स: काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश (आधा कप)
इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच
केसर के धागे: 8 से 10 (थोड़े से गुनगुने दूध में भीगे हुए)

मूंग दाल की खीर बनाने की विधि

- इसके लिए आपको मूंग दाल को पानी से अच्छी तरह धो लें, उसकी सारी धूल निकल जाए। अब इसे एक साफ सूती कपड़े पर फैलाकर 5-10 मिनट के लिए हल्का सुखा लें। एक भारी तले की कड़ाही में 2 चम्मच देसी घी गरम कर लें और दाल को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें। जब तक किचन में घी और दाल की सोंधी खुशबू फैलने न लगे, तब तक दाल भून लें।

- भुनी हुई दाल में करीब एक कप पानी डालें और ढककर नरम होने तक पकाएं। आप चाहें तो इसे प्रेशर कुकर में एक सीटी भी लगा सकते हैं। ध्यान रहे कि दाल गल जाए। लेकिन इसका एकदम पेस्ट न बने, हल्का सा दानेदार टेक्सचर ही इस खीर की असली जान है।

- जब दाल पक जाए, तो कड़ाही में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालें। गैस की आंच धीमी कर दी और इसे लगातार चलाते रहे और 15-20 मिनट तक पकने दें। जैसे-जैसे दूध उबलेगा, कड़ाही के किनारों पर मलाई जमती जाएगी। उसे खुरचकर वापस खीर में डाल दें और ऐसा करने से आपकी खीर रबड़ी की तरह बन जाएगी।

- अब एक छोटे पैन में एक चम्मच घी गरम करें और उसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश को हल्का सुनहरा भून लें। अब इन भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को केसर वाले दूध और इलायची पाउडर के साथ खीर में मिला लें।

- इसमें चीनी डालें और 4-5 मिनट तक पकाएं। जब चीनी अच्छे से घुल जाए, तो इसे हेल्दी बनाने के लिए चीनी के जगह गुड़ डाल सकते हैं। अब गैस को बंद कर दें और खीर ठंडी हो जाए, तो कद्दूकस किया हुआ गुड़ मिला लें। गरम दूध में गुड़ डालने से खीर फट सकती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़