Ramadan Special: इफ्तार में बनाएं शाही पिस्ता कुल्फी फालूदा, ये Easy Recipe देगी जबरदस्त ठंडक

रमजान के इफ्तार में ताजगी के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट पिस्ता कुल्फी फालूदा। यहां दूध से दानेदार कुल्फी बनाने, फालूदा सेव तैयार करने और इसे परोसने की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप विधि बताई गई है, जिससे आप आसानी से बाज़ार जैसा डेजर्ट तैयार कर सकते हैं।
रमजान के पाक महीने में दिनभर रोजे रखने के बाद इफ्तार के समय कुछ न कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग खाने का मन जरुर करता है। ऐसी डिश हो, जो थकान को मिटा है। ऐसे में आप पिस्ता कुल्फी फालूदा डेजर्ट बना सकते हैं, यह न केवल स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि सेहत और ताजगी से भरपूर होता है। बाजार में मिलने वाली मखमली कुल्फी और ठंडे-ठंडे फालूदा का कॉम्बिनेशन घर पर बनाना काफी आसान है। आइए आपको बताते हैं इसको कैसे बनाएं।
पिस्ता कुल्फी फालूदा के लिए विधि
- सबसे पहले आप एक भारी तले वाली कड़ाही में दूध को उबलने के लिए रख दें।
- इसके बाद इसमें उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह घटकर आधा न रह जाए।
- अब आप बीच-बीच में किनारों पर जमी मलाई को खुरचकर दूध में मिलाते रहे। ऐसा करने से कुल्फी दानेदार और गाढ़ी बनेगी।
- दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी,इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिलाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए पिस्ता डालें।
- अब इसको 5 मिनट के लिए पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें।
- तैयार मिश्रण को कुल्फी मोल्ड्स या किसी एयरटाइट कंटनेर में डाल दें।
- इसको 7-8 घंटे या रात भर के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख सकते हैं।
फालूदा सेव और सब्जा तैयार कैसे करें
- इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें और फालूदा सेव को 4-5 मिनट तक पकाएं।
- जब यह पक जाए तो इसे तुरंत ठंडे पानी में डाल दें जिससे वे आपस में न चिपके।
- सब्जा के बीजों को आधे कप पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें, वे फूलकर जेली जैसे हो जाएंगे।
कैसे सर्व करें पिस्ता कुल्फी फालूदा
- स्ट्रीट स्टाइल लुक के लिए आप एक लंबा कांच का गिलास लें।
- इसके बाद सबसे पहले नीचे 2 चम्मच रोज सिरप डालें।
- फिर तैयार किए फालूदा सेव की एक लेयर लगाएं।
- थोड़ा सा ठंडा दूध डालें।
- आखिर में तैयार किया हुआ पिस्ता कुल्फी के स्लाइस या स्कूप ऊपर रख दें।
- इसके बाद ऊपर से थोड़ा और रोज सिरप, कटे हुए पिस्ता और टूटी-फ्रूटी से सजाएं।
अन्य न्यूज़














