Father's Day 2026: क्या आप जानते हैं कब और क्यों शुरू हुआ फादर्स डे मनाने का Trend

Father Day
Creative Common License/Slideegg

हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस दिन पिता के प्यार, मार्गदर्शन, त्याग और और परिवार के प्रति उनके समर्पण के सम्मान के लिए मनाया जाता है। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि इस दिन दिन की शुरूआत कैसे हुई थी।

हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस दिन पिता के प्यार, मार्गदर्शन, त्याग और और परिवार के प्रति उनके समर्पण के सम्मान के लिए मनाया जाता है। फादर्स डे का दिन उन पिताओं के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा की और सही रास्ता दिखाया। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि इस दिन दिन की शुरूआत कैसे हुई थी और इस दिन की शुरूआत किसने की थी।  

इतिहास

फादर्स डे मनाए जाने का विचार अमेरिका की सोनोरा स्मार्ट डोड का था। उनका मानना था कि पिताओं को भी उतना ही सम्मान मिलना चाहिए, जितना कि मदर्स डे पर माताओं को दिया जाता है। सोनारा के पिता विलियम जैक्सन स्मार्ट ने अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद अपने 6 बच्चों की परवरिश अकेले की थी। अपने पिता के समर्पण और कड़ी मेहनत को देखकर सोनोरा ने यह महसूस किया कि वह हर जगह पिताओं को सार्वजनिक रूप से सम्मान दिलाने के लिए काम करें।

इस दिन की शुरूआत

वहीं जब सोनोरा की कोशिश को समर्थन मिला। तो 19 जून 1910 को स्पोकेन, वाशिंगटन में पहला ऑफिशियल फादर्स डे मनाया गया। बस यहीं से इस दिन की शुरूआत हुई, जो बाद में पूरी दुनिया में फैल गई। क्योंकि सोनोरा के पिता का जन्म जून में हुआ था। इस कारण उन्होंने जून में फादर्स डे मनाने का प्रस्ताव रखा। वहीं वक्त के साथ अमेरिका और अन्य दूसरे देशों में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाने लगा।

पहला फादर्स डे 1910 में मनाया जाता था। लेकिन आधिकारिक मान्यता इसको काफी बाद में मिली थी। साल 1966 में अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने जून के तीसरे रविवार को ऑफिशियल रूप पर फादर्स डे घोषित कर दिया गया। वहीं राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने साल 1972 में इसको हमेशा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले दिन का दर्जा दिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़