Sooji Chilli Rings: समोसे-पकौड़े हुए पुराने, इस Weekend ट्राई करें Super Crispy Sooji Rings, नोट करें Recipe

Sooji Chilli Rings
Creative Common License/Wikimedia Commons

वीकेंड पर अक्सर कुछ चटपटा खाने का मन करता है। लेकिन अगर आप भी पुराने पकौड़े और समोसे खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार आपको सूजी चिल्ली रिंग्स ट्राई करना चाहिए। यह रिंग्स बाहर से बेहद कुरकुरे और अंदर से बेहद नरम होते हैं।

वीकेंड पर अक्सर कुछ चटपटा खाने का मन करता है। लेकिन अगर आप भी पुराने पकौड़े और समोसे खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार आपको सूजी चिल्ली रिंग्स ट्राई करना चाहिए। यह रिंग्स बाहर से बेहद कुरकुरे और अंदर से बेहद नरम होते हैं। बच्चों के टिफिन से लेकर शाम की चाय तक हर मौके पर यह स्नैक्स के तौर पर परफेक्ट हैं। ऐसे में आज हम आपको सूजी चिल्ली रिंग्स को बनाने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। आप इनको वीकेंड की शाम को चाय के साथ ट्राई कर सकती हैं। 

सामग्री

सूजी - 1 कप

पानी - 2 कप

तेल - 2 बड़े चम्मच

चिली फ्लेक्स - 1 छोटा चम्मच

हरा धनिया - बारीक कटा हुई

जीरा - 1 छोटा चम्मच

कुटी काली मिर्च - आधा चम्मच

सूजी चिल्ली रिंग्स

सबसे पहले एक कड़ाही में 2 कप पानी गर्म करने के लिए रख दें। फिर पानी में जीरा, नमक, चिली फ्लेक्स और एक चम्मच तेल डालें। जब पानी में उबाल आए तो आंच को एकदम स्लो कर दें।

अब पानी में धीरे-धीरे सूजी डालें और दूसरे हाथ से इसको लगातार चलाते रहें। जिससे कि इसमें गांठ न पड़े। इसको तब तक चलाते रहें, जब तक सूजी सारा पानी न सोख लें और यह एक डो न बन जाए।

इसके बाद गैस बंद कर दें और सूजी को करीब 5 मिनट के लिए ढककर रख दें। जिससे कि सूजी भाप में अच्छे से पक जाए। हल्का गुनगुना होने पर इसको एक चौड़ी थाली में निकाल लें।

इसके ऊपर बारीक कटा हरा धनिया और काली मिर्च मिलाएं। हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और मिश्रण को करीब 3 से 4 मिनट तक अच्छे से गूंथे जब तक कि यह चिकना न हो जाए। इसके बाद इसकी छोटी-छोटी गोलियां तोड़ें और इनको हाथों से बेलकर एक लंबी स्टिक बना लें।

फिर इसके दोनों किनारों को आपस में जोड़कर एक गोल रिंग बनाएं। इस तरह से सारी रिंग्स को तैयार करके एक प्लेट में रखें। फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर तेल गर्म करें।

अब तेल में रिंग्स को डालें और सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें। इसके बाद इनको टिशू पेपर पर निकालें और अपनी फेवरेट चटनी या फिर कैचअप के साथ सर्व करें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़