Lip Care Tips: महंगे Lip Balms को कहें Bye, इन Natural Remedies से घर बैठे पाएं Soft और Pink Lips

Lip Care Tips
Creative Common License

सॉफ्ट और पिंक लिप्स आपके फेस की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। लेकिन अक्सर धूप, धूल, प्रदूषण, डिहाइड्रेशन, कैफीन और केमिकल के ज्यादा उपयोग से होंठ अपना नेचुरल रंग और नमी को खो देते हैं।

हर किसी की चाहत होती है कि उनके होंठ गुलाबी और मुलायम रहें। सॉफ्ट और पिंक लिप्स आपके फेस की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। लेकिन अक्सर धूप, धूल, प्रदूषण, डिहाइड्रेशन, कैफीन और केमिकल के ज्यादा उपयोग से होंठ अपना नेचुरल रंग और नमी को खो देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि बिना केमिकल और खर्च के घर बैठे अपने लिप्स को पिंक और सॉफ्ट बना सकती हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे।

ऐसे बनाएं होंठों को मुलायम और गुलाबी

शहद और नींबू का पैक

शहद होंठों को डीप मॉइस्चराइज करता है और नींबू पिग्मेंटेशन कम करके नेचुरल गुलाबीपन देता है। एक चम्मच शहद में कुछ बूंद नींबू की मिलाकर होंठों पर 10 मिनट रखें। इसके नियमित इस्तेमाल से होंठ पहले से सॉफ्ट और शाइनी दिखते हैं।

गुलाब की पंखुड़ियां और दूध

गुलाब की पंखुड़ियों को कुछ घंटों के लिए दूध को भिगोकर पीस लें। फिर इस पेस्ट को रोजाना अपने होंठों पर लगाएं। यह पेस्ट नेचुरल लिप टिंट की तरह काम करता है। इस पेस्ट को लगाने से होंठ नेचुरली पिंक बनते हैं।

नारियल तेल

रात में सोने से पहले होंठों पर नारियल तेल से हल्के हाथों से मसाज करनी चाहिए। नारियल तेल में मौजूद विटामिन ई लिप्स को रिपेयर करके धीरे-धीरे ठीक करता है।

चीनी और जैतून तेल

होंठों पर जमे डेड स्किन को हटाने के लिए आधा चम्मच चीनी में आधा चम्मच जैतून तेल मिलाएं। फिर इससे 1 मिनट तक हल्के से होंठों का स्क्रब करें। यह होंठों को एक्सफोलिएट करता है और होंठों को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड बनाता है।

चुकंदर का इस्तेमाल

चुकंदर का रस होंठों को फौरन नेचुरल पिंक शेड देता है। रोजाना रात में सोने से पहले होंठों पर थोड़ा सा चुकंदर का रस लगाएं और इसको सूखने दें। चुकंदर का रस होंठों को गुलाबी टिंट देता है।

ऐलोवेरा

ऐलोवेरा जेल होंठों की ड्राइनेस और जलन को कम करने में मदद करता है। ताजा एलोवेरा जेल लगाकर 15 मिनट रखें और फिर पानी से धो लें।

देसी घी या मक्खन

रात को सोने से पहले थोड़ा सा देसी घी या मक्खन होंठों पर लगाएं। यह एक पुराना और असरदार उपाय है। यह होंठों में नमी बनाए रखता है।

हाइड्रेशन और डाइट

होंठों को हाइड्रेटेड रखने के लिए शरीर का हाइड्रेटेड होना जरूरी है। इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। वहीं अपनी डाइट में विटामिन सी, ई और बीटा कैरोटीन वाली सब्जियां और फल शामिल करें।

सन प्रोटेक्शन

हम सभी अक्सर फेस पर सनस्क्रीन लगाते हैं। लेकिन होंठों को भूल जाते हैं। सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए सही SPF वाले लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़