नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को बेहद पसंद है ये खीर, नोट करें आसान विधि और पाएं कृपा!

kheer
प्रतिरूप फोटो
Pixabay

नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। यह मां दुर्गा का दूसरा दिव्य रुप है। नौ दिनों तक मां दुर्गा को भोग लगाने के लिए स्पेशल भोग तैयार करना बेहद जरुरी है। ऐसे में आप समा के चावल की खीर बना सकते हैं। इसे आप फलाहर के रुप में भी खा सकती है। चलिए आपको रेसिपी बताते हैं।

आज यानी 22 सितंबर को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। घर-घर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और व्रत किया जा रहा है। इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की पूजा 9 दिनों तक की जाती है। कल यानी के 23 सितंबर को नवरात्र का दूसरा दिन है, यह दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरुप मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। देवी ब्रह्मचारिणी की कृपा से व्यक्ति के जीवन में धैर्य, संयम और तपस्या का संचार है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी मां को सफेद चीजें बेहद पसंद हैं। ऐसे में आप पूजा में सफेद फूल अर्पित कर सकते हैं और सफेद मिठाई का भोग लगा सकते हैं। आप घर पर ही समा के चावल की खीर बना सकते हैं, जो बेहद ही स्वादिष्ट बनेंगी। आइए आपको रेसिपी बताते हैं।

 

समा के चावल की खीर बनाने के लिए सामग्री

- समा के चावल - आधा कप

- दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)

- चीनी - आधा कप (स्वादानुसार)

- काजू - 10-12 (बारीक कटे हुए)

- किशमिश - 10-12

- छोटी इलायची - 4-5 (पिसी हुई)

समा के चावल की खीर बनाने की विधि

- खीर बनाने के सबसे पहले आप समा के चावलों का अच्छे से धोना है और 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।

- अब एक बड़े बर्तन में दूध को उबालने के लिए रख दें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो गैस की आंच को धीमी कर दें।

- इसके बाद भीगे हुए चावलों को पानी से निकालकर दूध में डालें और अच्छी तरह से मिला लें।

- इस खीर को धीमी आंच पर तब तक पकने दें, जब तक चावल पूरी तरह से नरम न हो जाएं और दूध गाढ़ा न हो जाए। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि खीर बर्तन के तले में न लगे।

- चावल पकने के बाद, इसमें कटे हुए काजू और किशमिश डालकर कुछ मिनट और पकाएं।

- इसके बाद खीर में चीनी मिला दें और चीनी घुलने तक लगातर चलाते रहें।

- अब इसमें इलायची पाउडर डालें और गैस को बंद कर दें।

- यह लीजिए तैयार है समा के चावल की खीर। इस भोग को मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं और इसके बाद प्रसाद के तौर पर इसका सेवन करें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़