मैकडोनॉल्ड जैसे फ्रेंच फ्राइस बनाने के लिए फॉलो करें यह टिप्स

French fries
मिताली जैन । Feb 16 2022 3:08PM

सबसे पहले तो आप तलने से पहले फ्राई को नमकीन पानी में भिगो दें। उन्हें भिगोने से अतिरिक्त स्टार्च आसानी से निकल जाता है और इस तरह फ्राई को तलते समय यह सॉगी नहीं होते हैं। इस तरह आपको बेहद ही क्रिस्पी फ्राई मिलते हैं।

बच्चे हों या बड़े, हर किसी को फ्रेंच फ्राइस खाना बेहद ही पसंद होता है। अक्सर लोग स्नैक टाइम में फ्रेंच फ्राइस खाते हैं। लेकिन समस्या यह होती है कि घर पर यह फ्राइस उतने अच्छे नहीं बनते। जिसके कारण लोग मैकडोनॉल्ड से फ्रेंच फ्राइस ऑर्डर करना अधिक पसंद करते हैं। यह एकदम क्रिस्पी व डिलिशियस होते हैं। लेकिन स्वाद के चक्कर में आपके काफी सारे पैसे भी खर्च हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप घर पर ही मैकडोनॉल्ड जैसे फ्रेंच फ्राइस बनाना चाहते हैं तो आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। दरअसल, ऐसे कई छोटे-छोटे सीक्रेट्स हैं, जो आपके फ्राइस को अधिक यमी और बिल्कुल बाजार जैसा बना देते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ सीक्रेट्स व फ्रेंच फ्राइस की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

इसे भी पढ़ें: हर तीज-त्यौहार और खास मौके पर बनाई जाती है यह गढ़वाली मिठाई, जानें रोटाना बनाने की आसान रेसिपी

मैकडॉनल्ड्स फ्रेंच फ्राइज ट्रिक 

मैकडॉनल्ड्स जैसे फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए आपको बस दो ट्रिक को फॉलो करना होगा-

- सबसे पहले तो आप तलने से पहले फ्राई को नमकीन पानी में भिगो दें। उन्हें भिगोने से अतिरिक्त स्टार्च आसानी से निकल जाता है और इस तरह फ्राई को तलते समय यह सॉगी नहीं होते हैं। इस तरह आपको बेहद ही क्रिस्पी फ्राई मिलते हैं। मैकडॉनल्ड्स फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए, उन्हें कम से कम 2 घंटे के लिए नमकीन पानी में भिगोएं। जब आप उन्हें तलने के लिए तैयार हों, तो उन्हें धोकर सुखा लें। 

- दूसरी ट्रिक है इन्हें डबल फ्राई करना। डबल फ्राई एक बेहद ही आसान ट्रिक है, लेकिन इससे आपके फ्राई के टेस्ट में काफी अंतर नजर आता है। फ्राइस को डबल फ्राई करने के लिए फ्राइस को सुखाने के बाद लगभग 5 मिनट के लिए ओवन में भूनें। इसके बाद आप तेल गरम करें और फिर उन्हें सुनहरा भूरा होने तक तलें। आपको बिल्कुल मार्केट जैसे फ्रेंच फ्राइस मिलेंगे।

फ्रेंच फ्राइस बनाने की रेसिपी

फ्रेंच फ्राइस बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होगी। 

आवश्यक सामग्री-

नमकीन पानी के लिए

- ठंडा पानी 8 कप

- चीनी 1/3 कप

- नमक 3 बड़े चम्मच

- सफेद सिरका 1 छोटा चम्मच

इसे भी पढ़ें: घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं मटर मशरूम, मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

फ्रेंच फ्राइज़ के लिए

- बड़े आलू 6

- वनस्पति तेल 

- वेजिटेबल शॉर्टिंग 1/2 कप

- नमक

फ्रेंच फ्राइस बनाने का तरीका

- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में, ठंडा पानी, चीनी, नमक और सिरका मिलाएं।

- आलू को छीलकर ठंडे पानी में धो लें। आलू को लम्बा-लम्बा काट लें।

- फ्राइज़ को नमकीन पानी में भिगोएं। इस दौरान यह ध्यान रखें कि आपके फ्राई पानी से पूरी तरह कवर हों।

- अब आप इसे रात भर के लिए या फिर कम से कम 2 घंटे के लिए ढककर ठंडा करें।

- अब फ्राई को छान कर धो लें। उन्हें पेपर टॉवल पर रखें और पूरी तरह से सुखा लें।

- अब ओवन में तेल गरम करें। जब यह 300°F तक पहुंच जाए, तो फ्राई को 5 मिनट तक भूनें। 

- अब उन्हें स्लेटेड चम्मच की मदद से पेपर टॉवल से निकालें।

- अब तेल में शॉर्टिंग डालें और 400°F तक गरम करें। फ्राई को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।

- एक स्लेटेड चम्मच से निकालें और पेपर टॉवल पर निकालें। 

- अंत में, इसे सीज़न करें और परोसें।

- मिताली जैन

All the updates here:

अन्य न्यूज़