Ginger Storage Tips: अदरक फेंकने की नौबत नहीं आएगी, ये Smart Storage Tips महीनों तक रखेंगे Fresh

Ginger Storage Tips
Creative Common License/Flickr

अगर आपके किचन में रखी अदरक भी सूख या खराब हो जाती है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन आसान तरीकों से आप महीनों तक अदरक को फ्रेश रख सकते हैं।

भारतीय किचन में अदरक जरूर होता है और इसका इस्तेमाल चाय से लेकर सब्जी तक के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। ऐसे में लोग मार्केट से ज्यादा अदरक खरीदकर ले आते हैं कि कौन बार-बार खरीदकर लाएगा। ताजा अदरक न सिर्फ महक बल्कि स्वाद को भी अच्छा करता है। लेकिन समस्या यह आती है कि कुछ ही दिनों में अदरक सूखकर कड़क या इसमें फफूंद लग जाती है। जिससे अदरक बेकार हो जाता है।

ऐसे में इस अदरक को फेंकने के अलावा कोई अन्य ऑप्शन नहीं बचता है। ऐसे में अगर आपके किचन में रखी अदरक भी सूख या खराब हो जाती है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन आसान तरीकों से आप महीनों तक अदरक को फ्रेश रख सकते हैं।

पेपर नैपकिन का इस्तेमाल

यह तरीका अदरक को फ्रेश रखने का सबसे आसान तरीका है। सबसे पहले अदरक को अच्छे से धोकर सुखा लें। अब एक एयर टाइट जिप लॉक बैग में एक सूखा नैपकिन रखें। इसके बाद नैपकिन के ऊपर अदरक को रखकर बैग को अच्छे से बंद कर लें और फ्रिज में रख दें। पेपर नैपकिन एक्स्ट्रा नमी को सोख लेगा और इससे अदरक हफ्तों तक न सूखेगा और न सड़ेगा।

फ्रीजर में अदरक रखें

अगर आप चाहते हैं कि अदरक महीनों तक फ्रेश बना रहे, तो इसको फ्रीजर में रखना चाहिए। सबसे पहले अदरक को अच्छे से धोकर, छीलकर और सुखाकर एक जिप लॉक बैग में डालकर फ्रीजर में रख दें। ऐसे में जब भी जरूरत हो फ्रीजर से अदरक निकालकर सीधा कद्दूकस कर लें। जमे हुए अदरक को घिसना आसान होता है और इसका स्वाद भी फ्रेश रहता है।

एल्युमिनियम फॉयल का यूज

अदरक को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए आप एल्युमिनियम फॉयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसको एल्युमिनियम फॉयल में अच्छे से लपेट लें। अब इसको कमरे के सामान्य तापमान में रख दें। इस तरीके से अदरक सूखता नहीं है और वह महीनों तक ताजा बना रहता है।

सिरके वाला तरीका

अदरक को ताजा रखने के लिए इसके छोटे-छोटे टुकड़े करें और एक कटोरी में डालें। फिर इसके ऊपर से नींबू का रस या फिर सफेद सिरका डालकर फ्रिज में रख दें। इस तरीके से अदरक लंबे समय तक खराब नहीं होगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़