Ram Temple: अयोध्या के अलावा भारत के इन शहरों में भी हैं फेमस राम मंदिर, आप भी एक बार जरूर कर आएं दर्शन

Ram Temple
Creative Commons licenses

भारत में कई फेमस और प्राचीन मंदिर हैं। इनमें से एक सबसे ज्यादा फेमस मंदिर आयोध्या का श्रीराम मंदिर है। आज हम आपको भारत में स्थित उन राम मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

भारत में कई फेमस और प्राचीन मंदिर हैं। इनमें से एक सबसे ज्यादा फेमस मंदिर आयोध्या का श्रीराम मंदिर है। बीते 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा की धूम न सिर्फ पूरे भारत बल्कि विश्व में गूंजी थी। अयोध्या का राम मंदिर न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में फेमस है। आपको बता दें कि श्रीराम की नगरी अयोध्या के अलावा भारत के अन्य शहरों में फेमस राम मंदिर स्थित है।

ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भारत में स्थित उन राम मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में आपको भी इन मंदिरों के दर्शन अवश्य करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: कथा के जरिये विदुर नीति को समझिये, भाग-5

राम राजा मंदिर

उत्तर भारत में अयोध्या के अलावा जब भी किसी अन्य फेमस और पवित्र मंदिर का जिक्र किया जाता है, तो राम राजा मंदिर का जिक्र जरूर होता है। मध्य प्रदेश के ओरछा में यह मंदिर मौजूद है। 

बता दें कि इस मंदिर में श्रीराम को राजा स्वरूप में पूजा जाता है। इस मंदिर में राजा राम को हर दिन शस्त्र सलामी दी जाती है। राम राजा मंदिर में श्रीराम के अलावा माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भगवान नरसिंह और महाराजा सुग्रीव की मूर्तियां स्थापित हैं।

त्रिप्रायर श्री राम मंदिर

केरल अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। केरल का त्रिप्रायर श्री राम मंदिर काफी फेमस है। त्रिप्रायर श्री राम मंदिर पूरे दक्षिण-भारत का गौरव माना जाता है। हर दिन हजारों की संख्या में भक्त अपनी मुरादें लेकर पहुंचते हैं।

केरल के त्रिशूर जिले में स्थित त्रिप्रायर मंदिर में श्रीराम की त्रिप्रयारप्पन या त्रिप्रायार थेवर पूजा की जाती है। मान्यता के मुताबिक इस मंदिर में स्थापित मूर्ति की पूजा-अर्चना भगवान श्रीकृष्ण करते थे। भगवान श्रीकृष्ण को भी श्रीहरि विष्णु का अवतार माना जाता है। 

रामास्वामी मंदिर

रामास्वामी मंदिर एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। यह दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है। यह मंदिर भी भगवान श्रीराम को समर्पित है। रामायण में भी इस मंदिर का उल्लेख मिलता है। रामास्वामी मंदिर की दीवारों पर मौजूद वास्तुकला रामायण काल के सभी फेमस घटनाओं को दर्शाता है। दक्षिण भारतीय लोग इस मंदिर को देश का अयोध्या मानते हैं। मंदिर में प्रभु राम, मां सीता और लक्ष्मण के साथ शत्रुघ्न की मूर्ति स्थापित है।

सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर

यह मंदिर भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। तेलंगाना में गोदावरी नदी के तट पर यह पवित्र मंदिर स्थित है। राम नवमी के मौके पर इस मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर के पौराणिक कथा के मुताबिक यह मंदिर उस जगह स्थापित है, जहां पर जब प्रभु राम ने माता सीता को लंका से वापस लाने के लिए गोदावरी नदी पार की थी। सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर में श्रीराम और मां सीता की मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से दर्शन करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।


कालाराम मंदिर

आपको बता दें कि कालाराम मंदिर देश के सबसे अहम मंदिरों में से एक है। महाराष्ट्र राज्य के शहर नासिक के पंचवटी क्षेत्र में यह पवित्र और फेमस मंदिर स्थित है। यहां पर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यह भारत का एक मात्र ऐसा मंदिर है, जहां भगवान श्रीराम की काले रंग की मूर्ति विराजमान है। इस मंदिर को कालाराम मंदिर के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार, गोदावरी नदी में भगवान राम के काले रंग की मूर्ति मिली थी। भगवान राम के अलावा मंदिर में मां सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां स्थापित हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़