Goddess Lakshmi Mantra: Goddess Lakshmi का यह चमत्कारी बीज मंत्र जपें, घर में आएगी सुख-समृद्धि और Financial Growth

Goddess Lakshmi Mantra
Creative Common License

आप पूजा के समय मां लक्ष्मी के कुछ मंत्रों का जाप करके उनकी कृपा और आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको मां लक्ष्मी के प्रभावशाली मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जाप करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। यह दिन मां लक्ष्मी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है। मां लक्ष्मी की कृपा होने पर जातक को कभी आर्थिक तंगी नहीं होती है। वहीं जातक के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं आप पूजा के समय मां लक्ष्मी के कुछ मंत्रों का जाप करके उनकी कृपा और आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं इन मंत्रों का जाप करने से दरिद्रता दूर होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मां लक्ष्मी के प्रभावशाली मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जाप करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

बीज मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं

मां लक्ष्मी का यह मंत्र भले ही छोटा सा है, लेकिन यह मंत्र बेहद शक्तिशाली माना जाता है। अगर आप रोजाना इस आसान मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

इसे भी पढ़ें: Vaishno Devi Trip: Vaishno Devi Trip का बना रहे हैं Plan? अब बिना परेशानी के होंगे दर्शन, जानें सबसे आसान तरीका

महालक्ष्मी मंत्र

"ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः"

यह मां लक्ष्मी का बेहद प्रभावशाली मंत्र है। मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप करने से जातक को मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इससे आर्थिक समृद्धि आती है और जीवन में सुख-सौभाग्य की वृद्धि होती है।

कृपा प्राप्ति के लिए मंत्र

"या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥"

मां लक्ष्मी की स्तुति के लिए यह श्लोक गाया जाता है। शुक्रवार के दिन पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि होती है।

बाधाएं दूर करने के लिए

ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:

किसी भी शुभ काम को करने से पहले मां लक्ष्मी को समर्पित इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से जातक के सभी काम बिना किसी बाधा के संपन्न होते हैं।

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए

ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:

जो भी जातक इस मंत्र का पूरे श्रद्धाभाव से जप करते हैं, तो इससे जातक को कर्जे से मुक्ति मिलती है। वहीं इस मंत्र के नियमित जाप से आर्थिक तंगी दूर होती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़